खबर लहरिया Blog UP Elections 2022 : पडरौना से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने दिया इस्तीफ़ा

UP Elections 2022 : पडरौना से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने दिया इस्तीफ़ा

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के बाद पडरौना से घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी छोड़ा पार्टी के साथ।

                                                                                                                           credit – aajtak

कांग्रेस को इस चुनावी जंग में एक ही दिन में कई झटके लग चुके हैं। पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। अब खबर यह है कि पडरौना से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि कुशीनगर कांग्रेस के बड़े पदाधिकारी भी उनके साथ जाएंगे।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी हुईं कांग्रेस में शामिल

इस्तीफे में कही ये बात

राजकुमार सिंह ने अपने इस्तीफ़े पत्र में कहा कि वह ‘तत्काल प्रभाव’ से पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं मनीष जायसवाल ने कहा, “मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं, हालांकि, वर्तमान परिस्थितियों में मैं चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा। मैं अपना चुनावी टिकट वापस करना चाहता हूं और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा देना चाहता हूं।” बता दें, त्याग पत्र में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को भी संबोधित किया गया।

मनीष जायसवाल का चुनावी सफर

जानकारी के लिए बता दें, मनीष जायसवाल कभी स्वामी प्रसाद मौर्य के करीबी रहे हैं। साल 2012 में बसपा के चुनाव चिन्ह पर वह तमकुहीराज विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। 2017 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बसपा को छोड़ आरपीएन सिंह के साथ कांग्रेस का हाथ पकड़ लिया था। 2017 विधानसभा चुनाव में मनीष जायसवाल की मां शिवकुमारी देवी पडरौना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनीं थी लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। मनीष जायसवाल युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उन्होंने स्नातक तक की पढ़ाई की है।

आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने के तुरंत बाद ही यह फैसला आना प्रतीत होता है कि जिस तरह से वह बसपा को छोड़ आरपीएन सिंह के साथ कांग्रेस में शामिल हुए थे। आगे भी वह आरपीएन सिंह के पदचिन्हो पर ही चलने वाले हैं।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : आरपीएन सिंह ने कोंग्रस से दिया इस्तीफ़ा, बीजेपी में हुए शामिल

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)