खबर लहरिया Blog UP Elections 2022 : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी हुईं कांग्रेस में शामिल

UP Elections 2022 : भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी हुईं कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस पार्टी में बिहार की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी हुई शामिल। सोशल मिडिया के ज़रिये दी खबर।

                                          फोटो साभार – रानी चटर्जी इंस्टाग्राम पेज

चुनावी राजनीति में हर पार्टी अपने-अपने स्टार प्रचारक उतार रही है। जानकारी के अनुसार, भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी कांग्रेस में शामिल हो गयी हैं। इस बात की सूचना उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके दी। जानकारी के लिए बता दें, रानी को इंस्टाग्राम पर 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : हमीरपुर और अम्बेडकर नगर की जनता को चाहिए कैसी सरकार ?

इंस्टाग्राम के ज़रिये दी जानकारी

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ नजर आ रही हैं। रानी ने अपने कैप्शन में प्रियंका गांधी का शुक्रिया अदा किया है और कांग्रेस के कैंपेन ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ का प्रमोशन भी किया।

एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि- एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है। प्रियंका जी के अभियान ‘लड़की हूं लड़ सकती है’ के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर। @priyankagandhivadra @surajthakurinc #republicday #ladkihuladsaktihu

ये भी देखें – UP Elections 2022 : आरपीएन सिंह ने कोंग्रस से दिया इस्तीफ़ा, बीजेपी में हुए शामिल

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)