खबर लहरिया Blog UP Elections 2022 : आरपीएन सिंह ने कोंग्रस से दिया इस्तीफ़ा, बीजेपी में हुए शामिल

UP Elections 2022 : आरपीएन सिंह ने कोंग्रस से दिया इस्तीफ़ा, बीजेपी में हुए शामिल

रतनजीत प्रताप नारायण सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा देकर बीजेपी का हाथ थाम लिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनजीत प्रताप नारायण सिंह यानी आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही वह अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, आरपीएन सिंह के अचानक बीजेपी में आने की बड़ी वजह स्वामी प्रसाद मौर्य को बताया जा रहा है, जो हाल ही में समाजवदी पार्टी में शामिल हुए हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य और आरपीएन सिंह के बीच राजनीतिक मुठभेड़ साल 2009 से देखी जा रही है।

ये भी देखें – Uttarakhand Election 2022 : कांग्रेस ने ज़ारी की 11 प्रत्याशियों की लिस्ट

साल 2009 में स्वामी प्रसाद मौर्य और आरपीएन सिंह लोकसभा चुनाव में एक-दूसरे के आमने-सामने थे। उस वक्त स्वामी प्रसाद मौर्य, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही मायावती सरकार में कद्दावर मंत्री थे। वहीं 2009 की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मात दी थी और मनमोहन सिंह की सरकार में केंद्रीय मंत्री बन गए थे।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : बीजेपी ने ज़ारी की प्रत्याशियों तीसरी लिस्ट

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)