खबर लहरिया Hindi UP Chitrakoot: कोटेदार सुखनंदन की लात-घूंसों से पीटकर हत्या का आरोप

UP Chitrakoot: कोटेदार सुखनंदन की लात-घूंसों से पीटकर हत्या का आरोप

चित्रकूट जिले के मानिकपुर ब्लॉक के लौढिया माफी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी कोटेदार सुखनंदन की कथित तौर पर लात-घूंसे मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर पड़ोसियों अमित, अनूप और लोध से विवाद हुआ। आरोप है कि तीनों ने घर में घुसकर सुखनंदन को बेरहमी से पीटा, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। खून की उल्टियां होने लगीं और रात में अस्पताल ले जाते समय सुबह करीब 4 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे घूरे लाल का कहना है कि उनके पिता ही पूरे परिवार का खर्च चलाते थे। 11 फरवरी को रैपुरा थाना में लिखित शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे परिवार डरा हुआ है।

ये भी देखें – 

Mahoba News: तेल के दीये में ज़िंदगी! 10 दिन से बिना बिजली परेशान ग्रामीण

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *