खबर लहरिया National UP/Chitrakoot: किसान की बेटी आंचल पांडे बनी खो-खो चैंपियन

UP/Chitrakoot: किसान की बेटी आंचल पांडे बनी खो-खो चैंपियन

चित्रकूट के मऊ ब्लॉक के बरगढ़ गांव की बेटियों ने खेल के मैदान में ऐसा कमाल किया कि आज पूरा इलाका उन पर गर्व कर रहा है। आईटीआई विद्यालय की छात्राओं ने खो-खो प्रतियोगिता में शानदार जीत हासिल कर तीन टीमों को हराया और चैंपियन बनीं। सितंबर 2025 से लगातार खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रही इन बेटियों ने खो-खो के साथ-साथ रस्साकसी और कबड्डी में भी जीत दर्ज की। लखनऊ के खो-खो स्टेडियम में जीत के बाद जब ये टीम अपने गांव लौटी, तो बरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य सम्मान किया गया। खिलाड़ी आंचल पांडे कहती हैं कि उन्हें बचपन से खेलकूद का शौक था और परिवार के सहयोग ने उनके सपनों को उड़ान दी। किसानी करने वाले माता-पिता की बेटियों ने साबित कर दिया कि अगर हौसला हो, तो गांव की मिट्टी से भी चैंपियन निकलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *