खबर लहरिया Blog Weather update/Forecast : दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और एमपी में आज बारिश का अलर्ट, जानें 31 मार्च से 5 अप्रैल तक मौसम का हाल

Weather update/Forecast : दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और एमपी में आज बारिश का अलर्ट, जानें 31 मार्च से 5 अप्रैल तक मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज सोमवार 30 मार्च को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बर्फ़बारी होने की संभावना जताई है।

Weather update

दिल्ली के विश्विद्यालय मेट्रो पर आज 20 मार्च को सुबह हुई बारिश में लोग छाता लिए हुए (फोटो साभार: सुचित्रा)

उत्तर-पश्चिम भारत में आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं कुछ जगहों पर बारिश और ओले गिरने की सम्भवना है। वहीं मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश (दक्षिण/मध्य हिस्सा), महाराष्ट्र (कुछ भाग) में 30–31 मार्च को भी कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस पूरे हफ्ते उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत में कई जगह बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। खासकर 30 मार्च से 1 अप्रैल के बीच उत्तर-पूर्व भारत में कुछ जगह तेज (भारी) बारिश भी हो सकती है।

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई तस्वीर येलो और ऑरेंज अलर्ट को राज्य के हिसाब से दर्शाया गया है।

यूपी का मौसम अपडेट

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में जैसे बाँदा, चित्रकूट में फ़िलहाल तेज धूप और कभी कभी बादल छाए हुए हैं लेकिन भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मार्च को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं कुछ इलाकों में आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है।

1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अप्रैल को मौसम शुष्क रहने की सम्भवना है। वहीं कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 3 अप्रैल से फिर मौसम में बदलाव देखा जा सकता है कहीं कहीं बारिश और बिजली कड़कने की सम्भवना है। यूपी के मौसम की ताजा जानकारी के लिए इस लिंक https://mausam.imd.gov.in/lucknow/mcdata/state.pdf पर क्लिक करें।


ओले पड़ने से फसलों का नुकसान

यूपी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार 27 मार्च को तेज आंधी बारिश के साथ ओले भी गिरे, जिसकी वजह फसलों को काफी नुकसान हुआ। इस समय में खेतों में गेहूं, सरसों, मसूर, मटर, खीरा, ककड़ी लगाए हुए है लेकिन इस बारिश ने किसानों के लिए नई मुसीबत और चिंता खड़ी कर दी है।

शुक्रवार 27 मार्च को यूपी के बाँदा में बारिश और ओले गिरे (फोटो साभार: खबर लहरिया)

बिहार का मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने बिहार में पटना समेत राज्य के 18 जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। हालांकि, कुछ जगह शुष्क मौसम रहने की आशंका है।

31 मार्च से 4 अप्रैल तक मौसम अपडेट

बिहार के कुछ जिलों जैसे सुपौल,अररिया, किशनगंज, कैमूर, रोहतास समेत कई जगह येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश की सम्भवना है। आप इसे नीचे दिए नक्शे में देख सकते हैं जो जिले येलो रंग से दर्शाए गए हैं वहां 31 से 4 अप्रैल तक बारिश की सम्भवना है। आप नीचे दिए गए फोटो में जिलों के नाम देख सकते हैं। आप सोशल मीडिया X पर भी ताजा मौसम का हाल देख सकते हैं। इसके लिए आप https://x.com/imd_patna/status/2018561046693442007?s=20 इस पर क्लिक कर सकते हैं।


दिल्ली का मौसम अपडेट

दिल्ली में फ़िलहाल अभी कड़ी धूप है, लेकिन भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज 30 मार्च को गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसी तरह से कल दिल्ली में कभी काले बादल और तेज धूप थी। लग रहा था बारिश होगी लेकिन हुई नहीं।

31 मार्च से 5 अप्रैल तक मौसम अपडेट

दिल्ली में 31 मार्च को दोपहर और शाम को हल्की बारिश की सम्भवना है। 1 और 2 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे। 3 से 4 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। आप दिल्ली के मौसम के बारे में आधिकारिक वेबसाइट https://mausam.imd.gov.in/newdelhi/mcdata/delhi_forecast.pdf पर जाकर देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गरज चमक, झोकेदार हवा जो 30 से 40 किमोमीटर की रफ़्तार से बहेंगी। इसमें राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वालियर, दतिय, भिंड और मुरैना शामिल है। कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा जैसे – भोपाल, विदिशा, रायसेन, हरदा, बैतूल समेत। नीचे दी गई तस्वीर में आप अपने जिले का नाम देख सकते हैं।

आप मध्य प्रदेश के मौसम की ताजा जानकारी के लिए इस लिंक https://mausam.imd.gov.in/bhopal/mcdata/dwr.pdf पर क्लिक कर के देख सकते हैं।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *