बकरीद से पहले नगर निगम के अंबेडकर वार्ड में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ककरही बाजार, दिल्ली अयोध्या, नगरदरवाजा, बेगमगंज, गढ़ेया और मोहम्मद पनाह के हाता समेत कई इलाकों में पिछले करीब 5 महीनों से पानी की सप्लाई ठप है। करीब 2 हजार से 25 हजार तक की आबादी इस संकट से प्रभावित बताई जा रही है। हालात ऐसे हैं कि पूरे मोहल्ले में सिर्फ 2 हैंडपंप के सहारे लोग पानी भरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं पार्षद कपील अहमद ने बताया कि गौरा पट्टी का नलकूप खराब है और सीवर लाइन बिछाने के दौरान कई जगह पाइपलाइन कट गई, जिससे सप्लाई बाधित हुई।
ये भी देखें –
Chitrakoot, पानी संकट: होली से पहले 1 हफ्ते से सूखे नल, 1 KM दूर से पानी ला रहे ग्रामीण
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’