खबर लहरिया Hindi UP/Ayodhya: सरकारी मेला या सिर्फ औपचारिकता? अयोध्या के तारून में नहीं पहुंची सूचना

UP/Ayodhya: सरकारी मेला या सिर्फ औपचारिकता? अयोध्या के तारून में नहीं पहुंची सूचना

अयोध्या जिले के तारून ब्लॉक में तीन दिवसीय जन कल्याण मेला और शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। खबर लहरिया की टीम जब मौके पर पहुंची तो कई ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें मेले और शिविर की जानकारी ही नहीं थी। सवाल यह है कि जब सूचना ही लोगों तक नहीं पहुंचेगी तो योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा?

ये भी देखें – 

Bihar News: किशनगंज में “सामाजिक परिवर्तन मेला” का आयोजन, सामाजिक बदलाव की ओर कदम

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke