बांदा जिले की चंद्रावल नदी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। गौरी कलां और आवारा गांव के बीच बहने वाली चंद्रावल नदी में नहाने गए तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद तीनों बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया और जसपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखें –
वाराणसी: गोमती नदी में नहाते समय दो बच्चे डूबे, परिवार में मचा कोहराम
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’