खबर लहरिया Hindi वाराणसी: गोमती नदी में नहाते समय दो बच्चे डूबे, परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी: गोमती नदी में नहाते समय दो बच्चे डूबे, परिवार में मचा कोहराम

गोमती नदी में नहाने गए बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के ककरहा घाट पर नहाते समय दो मासूम बच्चे गहरे पानी में डूब गए। बताया जा रहा है कि करीब दर्जन भर बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी कई बच्चे डूबने लगे। कुछ बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अयान और जीशान लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम लगातार बच्चों की तलाश में जुटी रही। कई घंटों बाद कौवापुर निवासी जीशान का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे बच्चे अयान की तलाश जारी है। दोनों बच्चे अपने ननिहाल सुल्तानीपुर गांव शादी में शामिल होने आए थे। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

ये भी देखें – 

UP Aypdhya: 6 बच्चे सरयू नदी में डूबे, 14 साल के तबरेज लापता, प्रशासन की लापरवाही पर गांव में ग़ुस्सा

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke