खबर लहरिया ताजा खबरें “मैं कौन हूं” ये सरकार तय करेगी? | Transgender Amendment Bill 2026 | Kahe Ka Haq

“मैं कौन हूं” ये सरकार तय करेगी? | Transgender Amendment Bill 2026 | Kahe Ka Haq

अगर किसी इंसान को अपनी पहचान साबित करने के लिए मेडिकल बोर्ड के सामने खड़ा होना पड़े… तो क्या उसे सच में बराबरी और आज़ादी मिली है?

इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं ट्रांसजेंडर संशोधन बिल 2026 की, जिसे लेकर देशभर में बहस और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।
दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर मुंबई, मदुरै, कोलकाता और देहरादून तक ट्रांसजेंडर समुदाय सड़कों पर उतरा। सवाल सिर्फ कानून का नहीं, बल्कि पहचान, सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकार का है।

इस वीडियो में जानिए:

ट्रांसजेंडर बिल 2026 में क्या बदलाव हैं?
मेडिकल सर्टिफिकेट और DM प्रमाणपत्र पर विवाद क्यों?
2014 के NALSA फैसले में क्या कहा गया था?
ट्रांस समुदाय इस कानून का विरोध क्यों कर रहा है?
सरकार का पक्ष क्या है?
भारत में ट्रांस समुदाय का इतिहास