खबर लहरिया Blog ग्रीन टी की खोज करने वाली जापानी वैज्ञानिक मिशियो सुजिमुरा को समर्पित आज का दिन

ग्रीन टी की खोज करने वाली जापानी वैज्ञानिक मिशियो सुजिमुरा को समर्पित आज का दिन

साइंटिस्ट मिशियो सुजिमुरा को गूगल ने डूडल के रूप में किया आज का दिन किया समर्पित।

Google-Doodle-1

                                                                                                                         साभार – जनसत्ता

ग्रीन टी पर रिसर्च करने वाली जापानी साइंटिस्ट मिशियो सुजिमुरा को उनकी 133वीं जयंती पर आज, शुक्रवार 17 सितंबर को Google ने डूडल बनाकर उन्हें याद किया है। मिशियो सुजिमुरा के 133वें जन्मदिन का जश्न मनाते हुए Google डूडल में उन्हें ग्रीन टी के रासायनिक घटकों का अध्ययन और उन्हें निकालते हुए दिखाया गया है। ‘गूगल’ के अक्षरों को बनाने के लिए कई तरह के शोध घटक जैसे चाय की झाड़ी, एक कप ग्रीन टी, एक पेन, एक फ्लास्क और एक नोटपैड का इस्तेमाल किया गया है।

सुजिमुरा ने अध्यापिका और सहायिका के रूप में किया काम

17 सितंबर, 1888 को, मिशियो सुजिमुरा का जन्म जापान के सैतामा प्रान्त के ओकेगावा शहर में हुआ था। सुजिमुरा को स्कूल में रहते हुए वैज्ञानिक रिसर्च में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित किया गया था। सुजिमुरा के स्नातक (ग्रेजुएशन) होने के बाद, उन्होंने साल 1920 में होक्काइडो इंपीरियल यूनिवर्सिटी जाने से पहले महिलाओं के लिए दो अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाया। जब उन्होंने होक्काइडो इंपीरियल यूनिवर्सिटी में एक अवैतनिक प्रयोगशाला सहायक के रूप में भी काम किया। उनका शोध रेशम के कीड़ों के पोषण मूल्य पर केंद्रित था।

1922 में मिशियो सुजिमुरा को टोक्यो इम्पीरियल यूनिवर्सिटी में ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन वह जिस लैब में काम कर रही थी, वह 1923 के विनाशकारी भूकंप के दौरान बर्बाद हो गया था। उस आपदा से उभरने के बाद, सुजिमुरा एक अन्य लैब में काम करने के लिए चली गईं। उन्होंने कृषि के एक डॉक्टर डॉ. उमेतारो सुजुकी के अधीन काम किया जिन्होंने विटामिन बी 1 की खोज की थी।

खोज के बाद बढ़ी ग्रीन टी की मात्रा

इस लैब में काम करते हुए, मिशियो सुजिमुरा और उनके सहयोगी सीतारो मिउरा ने ग्रीन टी को विटामिन सी का एक प्राकृतिक स्रोत के रूप में खोजा। उनके शोध के कारण, उत्तरी अमेरिका में निर्यात की जाने वाली ग्रीन टी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई।

सुजिमुरा को मिले थे कई सम्मान

सुजिमुरा को ग्रीन टी पर उनके रिसर्च के लिए 1956 में कृषि विज्ञान के जापान पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1968 में, उन्हें ऑर्डर ऑफ़ द प्रीशियस क्राउन ऑफ़ द फोर्थ क्लास से सम्मानित किया गया। मिशियो सुजिमुरा का 1 जून 1969 को 80 साल की आयु में निधन हो गया। आज ओकेगावा में एक पत्थर का स्मारक है जो उनकी महान उपलब्धियों का जश्न मनाता है।

 ये भी देखें :

महोबा: बिजली बिल काटने का काम कर अपने पैरों पर खड़ी हुईं ये होनहार महिला

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)