खबर लहरिया ताजा खबरें साले पर लगा अपने ही जीजा की हत्या का आरोप

साले पर लगा अपने ही जीजा की हत्या का आरोप

बांदा जिले,अतर्रा ब्लॉक, डाडहा पुरावा की रहने वाली महिला प्यारी का कहना है कि 14 सितंबर की रात 8 बजे उसका बेटा मूलचंद ससुराल गया था। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके बेटे की गला घोंट कर हत्या कर दी है। मारने के बाद उसे कुएं फेंक दिया। पुलिस द्वारा शव को लावारिस मानते हुए कब्ज़ें में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता जो मुंबई में रहते हैं उन्हें घटना के बारे में सूचना दी गयी। मूलचंद के फूफा का कहना था कि उसे 1 बजे फोन आया था कि ससुराल में मूलचंद की हत्या कर दी गयी है।

ससुराल पक्ष से मूलचंद के साले अजय का कहना है कि 14 तारीख की शाम 7 बजे उसका जीजा घर आया था। फिर दोनों बाज़ार गए थे और वहां बैठकर शराब पीया। जब पुलिस की गाड़ी आई तो दोनों कुएं में कूद गए। आधे घंटे तक वह लोग कुएं में रहे। फिर उसने मोहल्ले में आवाज़ लगाया तो लोगों ने उसे बाहर निकाला लेकिन ढूंढने पर भी उसका जीजा नहीं मिला। जब पुलिस आई तो पुलिस ने उसके जीजा को निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अतर्रा थाने के अध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की सूचना नहीं मिली है। जब सूचना आएगी तभी जांच की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। इस मामले में बार-बार सवाल शव को लवारिस में डालने पर सामने आ रहा है। साथ ही ससुराल वालों पर भी हत्या को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं।

ये भी देखें :

चित्रकूट: इटवा गाँव के एक घर से बरामद हुआ 2 किलो से ऊपर गांजा, आरोपी गिरफ्तार

 

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)