खबर लहरिया जवानी दीवानी आस-पास कई जिलों में संगीत कार्यक्रम के लिए फेमस हैं ये संगीत कलाकार

आस-पास कई जिलों में संगीत कार्यक्रम के लिए फेमस हैं ये संगीत कलाकार

पन्ना जिले के अजयगढ़ तहसील के संगीत कलाकार ओमप्रकाश चाहत लोकगीत पार्टी चलाते हैं| जिसमें पप्पू अहिरवार, दीपेश, राकेश, दीपिका, जयंती, राजकुमारी और सत्येंद्र शामिल हैं| इनकी ये संगीत पार्टी काफी फेमस और लोक प्रीये है| जिसका अपने जिले के आस-पास कई जिलों में संगीत कार्यक्रम फेमस हैं| जैसे पन्ना पवई सतना गुनौर छतरपुर राजनगर और भी कई जगह यह कार्यक्रम करते हैं| जिसके चलते कई जगह उनको सम्मानित भी किया ज चुका है और अभी हाल ही में जो छतरपुर में फिल्म फेस्टिवल चलता है उसने भी इन्हें आमंत्रित किया गया है और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है|

संगीत कलाकार
चाहत लोकगीत पार्टी के मुख्य प्रबंधक ने बुंदेलखंड की फिल्म आक्रोष दा बुंदेलखंडी हीरो मैं पिता की भूमिका निभाई जिसके लिए भी इन्हें पुरस्कार दिया गया और सम्मानित किया गया और अभी यह चाहत लोकगीत पार्टी रियल चल रही है| क्योंकि अभी एक बहुत ही बड़ा कार्यक्रम दतिया में होने वाला है जिसका नाम तीन दिवसीय कला कुंभ है दतिया कला महोत्सव 2020 राजा रवि वर्मा सम्मान समारोह मैं भी चाहत लोकगीत पार्टी को आमंत्रित किया गया है| जिसके लिए फॉर्म भरवाए गए हैं अलग-अलग जाने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के तहत सारी जानकारी भरनी होगी और फिर दतिया में इंट्री होगी| अजयगढ़ ब्लॉक के चाहत लोकगीत पार्टी को संचलक कहते हैं कि वह इस संगीत पार्टी को आठ सालों से चला रहे हैं क्योंकि उनको बचपन से ही संगीत कला में रुची थी और ये उनकी संस्कृति भी है जो बुंदेल भाषा को जीवत रखती है| इस लिए लोग उनके पार्टी को पसंद करते है और आमंत्रित करते है| इस समय तो दतिया में कार्यक्रम का अमन्त्रण है| जिसको लेकर वह बहुत उत्साहित है अब देखते हैं| वहां से आने के बाद क्या होता है किस प्रकार यह लोग खुशियां बांटते हैं|