खबर लहरिया Blog दिलखुश और सोनिया के साथ बात ज़िम्मेदारी की बात 

दिलखुश और सोनिया के साथ बात ज़िम्मेदारी की बात 

दिलखुश झारखंडी और सोनिया साथी हैं , झारखण्ड के निवासी है और ये युवाओं से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करते हैं, जैसे की –  लिंग आधारित भेदभाव, कम उम्र में शादी, किशोर गर्भावस्था और यौन व प्रजनन स्वास्थ्य और अधिकार (SRHR), लेकिन अपने मज़ेदार और शिक्षात्मक तरीके से। ये दोनों कल्पनात्मक केरक्टेर्स है जो उन युवा-केंद्रित मुद्दों पर बातें करेंगे जिसपे चर्चा  करना आवश्यक है पर जिनपर ज्यादा बातें होती नहीं है।

इसी वजह से 10to19: Dasra Adolescents Collaborative और EnterChange Innovations ने इस कॉमिक स्ट्रिप को और इन पात्रों को युवा-केंद्रित मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बनाया है।

आज के इस कॉमिक स्ट्रिप द्वारा हम बात करेंगे ज़िम्मेदारी वाले प्यार की। इस हफ़्ते सोनिया और दिलखुश बात करते है गर्भ-निरोध  जैसे महत्वपूर्ण विषय पर। इन  विषयों पर अपने घर में, समाज और समुदाय में बात करें  क्यूंकि जैसे दिलखुश और सोनिया कहते है ….

“बोलेंगे नहीं, मुँह खोलेंगे नहीं तो ज़माना कैसे बदलेगा” 

ये भी सुने –Talk with Dilkhush and Sonia on a matter of responsibility in our 7th edition of dasra comic

सोनिया और दिलखुश के बारे में:  

दिलखुश झारखंडी धोनी के प्रशंसक हैं और एक्टर बनाना चाहते हैं। वो खुशमिजाज  व्यक्तित्व के है। दिलखुश सोनिया नाम की लड़की के साथ रिलेशनशिप में है।   

सोनिया 22 साल की युवा पत्रकार हैं। वो ब्लॉग करती है, एक सोशल मीडिया प्रेमी है और उसे डांस करना बहुत पसंद है। दिलखुश झारखंडी उर्फ मोनी सिंह उनके बॉयफ्रेंड हैं। वह एक ऐसे परिवार से आती है जहां उसके कुछ चचेरे भाइयों की शादी जल्दी हो गई थी और 20-21 साल की उम्र में उनके बच्चे भी हो गए। फिर भी, सोनिया के पिता उससे आगे की पढाई और उसके सपनों को पूरा करने के बारे में हमेशा बढ़ावा देते रहते है।

जानिये दिलखुश और सोनिया के बारे में इस वीडियो सीरीज़ द्वारा  > Dilkhush and Sonia Series 

ये  कॉमिक स्ट्रिप 10to19 Dasra Adolescents Collaborative की अब मेरी बारी कैंपेन का हिस्सा है। अब मेरी बारी एक राष्ट्रव्यापी अभियान है जो किशोर-किशोरियों की आवाज़को सही माध्यम से सही लोगों तक पोहचाने का प्रयत्न करता है। 

दिलखुश और सोनिया के बारे में अधिक जानकारी  के लिए बने रहें !

ये भी देखें – दिलखुश और सोनिया के साथ बच्चों की बात

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)