खबर लहरिया औरतें काम पर मिस इण्डिया प्रतियोगिता में बाँदा की रहने वाली रिया रैकवार को मिला कांस्य पदक

मिस इण्डिया प्रतियोगिता में बाँदा की रहने वाली रिया रैकवार को मिला कांस्य पदक

यूपी के लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय मिस इण्डिया प्रतियोगिता में बाँदा की रहने वाली रिया रैकवार को कांस्य पदक मिला है। इसके साथ-साथ उसके सर पर चम-चमाता हुआ ताज भी पहनाया गया। उसे यह पदक डांस और मॉडलिंग में शानदार प्रदर्शन करने की वजह से दिया गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दो दिवसीय मिस इंडिया का ताज प्रतियोगिता का आयोजन एक ग्रुप ने किया था|

इसमें भाग लेने के लिए दिल्ली मुंबई आगरा प्रयागराज सहित बॉलीवुड और मॉडल भी शामिल हुए थे| जिसमें बांदा की रिया रैकवार ने भी भाग लिया| वह यहां श्रेया आकर्ष इंस्टिट्यूट के नेत्य की छात्र थी| इस मॉडलिंग प्रतियोगिता में रिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया प्रिसेंज का दूसरा किताब जीता जब यह किताब जीतकर बांदा लौटी एक बार तो उनका बड़े धूमधाम के साथ सपा कार्यालय में स्वागत हुआ और वह बहुत ही खुश नजर आए उनका कहना था कि वह नृत्य कला में निपुण हैं| जिसके चलते उनको यह अवार्ड मिला है और वह बहुत ही खुश है |

ये भी पढ़े : बालू खदान के ठेकेदारों पर महिलाओं के नाम पर लाखों रूपए वसूलने का आरोप