बिहार में शिक्षकों के लिए एक बड़ी खबर आई है। बिहार में BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। यानी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE-4) के तहत कुल 32,388 पदों पर अधिसूचना जारी कर दी है।मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप-3 के तहत 1040 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन सहित कई पद खाली हैं।
इस ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट BPSC Official Website पर किए जा सकेंगे। इसी के साथ परीक्षा संभावित रूप से सितंबर माह में आयोजित होगी। लंबे समय से अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे थे।
नोटिफिकेशन के साथ ही BPSC ने यह भी साफ कर दिया है कि किस कक्षा और किस विषय में कितने पदों पर भर्ती होगी और अब इसे विस्तार से समझते हैं।
किस क्लास में कितने पद
– कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक विद्यालय): 3,847 पद
– कक्षा 6 से 8 (मध्य विद्यालय): 8,563 पद
– कक्षा 9 से 10 (माध्यमिक विद्यालय): 3,877 पद
– कक्षा 11 से 12 (उच्च माध्यमिक विद्यालय): 16,101 पद
कुल भर्ती का करीब आधा हिस्सा अकेले 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए है।
क्लास 9 से 10 तक भर्ती के लिए 8563 पद
– गणित एवं विज्ञान, 2,188 पद
– अंग्रेजी, 1,929 पद
– संस्कृत, 1,225 पद
– सामाजिक विज्ञान, 1,190 पद
– हिंदी, 1,096 पद
– उर्दू, 935 पद
इस स्तर पर गणित एवं विज्ञान में सबसे अधिक 2,188 पद हैं। वहीं अंग्रेजी में 1,929 पद निर्धारित किए गए हैं।
क्लास 9 से 10 तक भर्ती के लिए 3877 पद
– सामाजिक विज्ञान, 756 पद
– अंग्रेजी, 696 पद
– उर्द,: 660 पद
– गणित, 570 पद
– विज्ञान, 463 पद
– संस्कृत, 322 पद
– शारीरिक विज्ञान, 47 पद
– हिंदी, 36 पद
– संगीत, 2 पद
क्लास 11वीं से 12 वीं तक के लिए 16101 पद
– रसायन शास्त्र में 3,695 पद हैं।
– भौतिकी शास्त्र के लिए 1,758 पद निर्धारित किए गए हैं।
– अंग्रेजी विषय में 1,321 पद हैं।
– वनस्पति विज्ञान में 1,078 पद रखे गए हैं।
– मनोविज्ञान में 1,030 पद हैं।
– उर्दू विषय के लिए 877 पद हैं।
– हिंदी में 749 पद निर्धारित किए गए हैं।
– संस्कृत में 746 पद हैं।
– संगीत विषय में 736 पद रखे गए हैं।
– राजनीति शास्त्र में 665 पद हैं।
– गणित के लिए 657 पद निर्धारित किए गए हैं।
– इतिहास में 608 पद हैं।
– जंतु विज्ञान में 449 पद हैं।
– गृह विज्ञान में 418 पद रखे गए हैं।
– कंप्यूटर विज्ञान में 407 पद हैं।
– समाजशास्त्र में 266 पद निर्धारित किए गए हैं।
– भूगोल में 176 पद हैं।
– अर्थशास्त्र के लिए 138 पद हैं।
– व्यवसायिक अध्ययन में 133 पद रखे गए हैं।
– दर्शनशास्त्र में 80 पद हैं।
– लेखाशास्त्र में 66 पद हैं।
– उद्यमशीलता में 58 पद निर्धारित किए गए हैं।
भर्ती के लिए ऊम्र कितनी होनी चाहिए
TRE-4 में शिक्षक पद के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी उम्र सीमा जरूर जांचनी होगी। अलग-अलग स्तर के शिक्षक पदों के लिए न्यूनतम उम्र अलग तय की गई है।
– प्राथमिक और मध्य विद्यालय: कम से कम 18 वर्ष
– माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय: कम से कम 21 वर्ष
न्यूनतम उम्र तय करने के लिए 1 अगस्त 2026 को आधार तारीख माना जाएगा। वहीं अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र की गणना 1 अगस्त 2024 के आधार पर होगी।
वर्ग के हिसाब से अधिकतम उम्र
– अनारक्षित पुरुष अभ्यर्थी: 37 वर्ष तक
– पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष व महिला: 40 वर्ष तक
– अनारक्षित महिला अभ्यर्थी: 40 वर्ष तक
– ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी: 42 वर्ष तक
– अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुष व महिला: 42 वर्ष तक
परीक्षा का पैर्टन
TRE – 4 में इस बार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पहले की भर्तियों के मुक़ाबले अलग होगी। अभ्यर्थियों को चयन के लिए दो स्तर की लिखित परीक्षा पास करनी होगी। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा (PT) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को ही अगली परीक्षा यानी मेंस में बैठने का मौका मिलेगा। इसके बाद अंतिम चयन में मेंस परीक्षा का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा। यानी TRE – 4 में अभ्यर्थियों के लिए सिर्फ एक परीक्षा पास करना पर्याप्त नहीं होगा। PT में सफल होने के बाद मेंस में अच्छा प्रदर्शन करना जरुरी होगा।
मध्य प्रदेश में भी भर्ती प्रक्रिया शुरू
इसी के साथ मध्य प्रदेश में भी 1040 पदों पर भर्ती निकाली गई है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ग्रुप-3 के तहत 1040 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सब इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन सहित कई पद खाली हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार 18 अगस्त से 1 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी भर्ती परीक्षा 6 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।
आवेदन के लिए आयु सीमा
कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपए हैं। OBC, EWS, दिव्यांगजन, ST और SC वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए प्रति प्रश्नपत्र शुल्क देना होगा।
आवेदन के लिए ऊम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसी के साथ पात्र आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छुट्टी दी जाएगी।
बता दें ग्रुप-3 यानी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) द्वारा आयोजित यह ग्रुप-3 (समूह-3) भर्ती है जो राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में तकनीकी (Technical) और समकक्ष पदों के लिए होती है।भर्ती में भोपाल विकास प्राधिकरण में सब इंजीनियर के 36 पद और इंदौर विकास प्राधिकरण में 44 पद शामिल हैं। इसके अलावा समूह-3 के तहत ड्राफ्ट्समैन, प्रयोगशाला तकनीशियन और अन्य समकक्ष पदों पर भी भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने वालों के लिए जरुरी दस्तावेज
– परीक्षा में शामिल होने के लिए आधार जरूरी है और उसका UIDAI से सत्यापित होना चाहिए।
– अभ्यर्थी वोटर आईडी,पैन कार्ड, आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक मूल पहचान पत्र लेकर आएं।
– आधार कार्ड, ई-आधार या उसकी कॉपी अपने साथ रखना जरूरी है।
– परीक्षा के दौरान आधार नंबर या VID की आवश्यकता होगी।
– केंद्र पर अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, इसलिए आधार Unlock रखना होगा।
– परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
– मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल वॉच समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में प्रतिबंधित रहेंगे।
– अभ्यर्थी अपना आवेदन क्रमांक सुरक्षित रखें, इसकी आगे जरूरत पड़ सकती है।
– परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और काला बॉल पेन लेकर जाना होगा।
– परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
– चयन के दौरान अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों की जांच नियुक्ति के समय की जाएगी।
– आवेदन के लिए MP रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना जरूरी है।
– बैगा, सहरिया और भारिया अभ्यर्थियों को भी परीक्षा से छूट नहीं दी गई है। उन्हें ST श्रेणी के तहत आवेदन करना होगा।
पद के लिए योग्यता क्या होगी?
– सब इंजीनियर – सिविल, इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या डिग्री जरूरी है। पोस्ट कोड 089 और 090 के लिए GIS और रिमोट सेंसिंग/जियोइन्फॉर्मेटिक्स में 1 वर्षीय अतिरिक्त डिप्लोमा भी चाहिए।
– प्रयोगशाला तकनीशियन – संबंधित इंजीनियरिंग शाखा जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमोबाइल, RAC या आर्किटेक्चर में डिप्लोमा होना चाहिए। अधिकांश पदों के लिए प्रथम श्रेणी जरूरी है।
– सहायक आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन (GIS) – आर्किटेक्चर या सिविल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा/डिग्री या प्लानिंग में 4 वर्षीय स्नातक डिग्री जरूरी है। साथ ही GIS और रिमोट सेंसिंग में कम से कम 8 सप्ताह का प्रमाण पत्र होना चाहिए।
– सर्वेयर – सर्वेइंग में ITI प्रमाणपत्र या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है।
– ड्राफ्ट्समैन/तकनीकी सहायक – सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या कंप्यूटर साइंस में प्रथम श्रेणी का डिप्लोमा होना चाहिए। AutoCAD और STAAD की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
– खनिज सर्वेक्षक – खनन या सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा जरूरी है।
– मैकेनिकल असिस्टेंट (सब इंजीनियर) – कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री होना आवश्यक है।
आवेदन कैसे करें?
ग्रुप-3 भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए सबसे पहले एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और ग्रुप-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद अपनी MP Online प्रोफाइल से लॉग इन करके बायोमेट्रिक या e-KYC सत्यापन पूरा करें। आवेदन फॉर्म में उपलब्ध पोस्ट कोड और विभाग के अनुसार अपनी पसंद ध्यान से दर्ज करें और दिए गए 11 परीक्षा शहरों में से 4 शहरों का चयन करें। इसके बाद फोटो, हस्ताक्षर, हस्तलिखित घोषणा और जरूरी शैक्षणिक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें। आवेदन शुल्क और पोर्टल शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। आखिर में आवेदन संख्या वाली अंतिम रसीद का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
