खबर लहरिया Blog रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप D 2022 की भर्ती परीक्षा के लिए ज़ारी किया नया नोटिस

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप D 2022 की भर्ती परीक्षा के लिए ज़ारी किया नया नोटिस

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने कहा कि ग्रुप D की परीक्षा निश्चित समय पर ही होंगी।

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ज़ारी किया गया नोटिस

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D भर्ती परीक्षा के संबंध में एक नया नोटिस ज़ारी किया है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले तक यह कहा जा रहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए परीक्षा स्थगित की जा सकती है। मगर बोर्ड द्वारा ज़ारी नये नोटिस से यह बात साफ़ हो गयी कि परीक्षा निश्चित समय पर ही होंगी। उम्मीदवार इसके बारे में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर जानकारियां चेक कर सकते हैं।

23 फरवरी से हो सकती है परीक्षा

बोर्ड ने नोटिस में जानकारी दी है कि भर्ती के लिए 2 चरण में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उम्‍मीदवारों को पहले CBT 1 क्लियर करना होगा जिसके बाद CBT 2 का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा 23 फरवरी से शुरू की जा सकती हैं। परीक्षा से जुड़ी जानकारी 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले ज़ारी किये जाएंगे।

ये भी देखें – UP Elections 2022: सपा ने ज़ारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

परीक्षा के प्रश्नों के बारे में जानें

दोनो परीक्षाओं का पैटर्न एक जैसा ही होगा। कुल 90 मिनट की परीक्षा में 120 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें जनरल साइंस के 30, मैथमेटिक्‍स (गणित) के 30, रीज़निंग के 35 और जनरल अफेयर्स (सामान्य मामलों) के 25 प्रश्‍न होंगे। प्रश्‍नों का स्‍तर कक्षा 10वीं के स्‍तर का होगा। जो उम्‍मीदवार CBT 1 में क्‍वालिफाई होंगे, वे ही CBT 2 की परीक्षा दे पाएंगे।

कई फेज़ में हो सकती है परीक्षा

CBT 1 के बाद, विज्ञापित पदों की संख्‍या के 15 गुना उम्‍मीदवार क्‍वालिफाई किए जाएंगे। अधिक संख्‍या में उम्‍मीदवारों की परीक्षा के लिए कई फेज़ में परीक्षा आयोजित की जा सकती है। उम्‍मीदवारों को एडमिट कार्ड समेत अन्‍य सभी जानकारियां उनके रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर करवा दी जाएंगी। नोटिस चेक करने के लिए उम्‍मीदवार rrbcdg.gov.in पर जा सकते हैं।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक रैलियों पर लगाई रोक, प्रचार के लिए दी कुछ राहत

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)