खबर लहरिया Blog UP Elections 2022: सपा ने ज़ारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

UP Elections 2022: सपा ने ज़ारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

सपा ने यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट ज़ारी कर दी है।

UP Elections 2022

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां लगभग सभी पार्टियों ने कर ली है। हर पार्टी जीत के लिए एक से बढ़कर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार रही है। समाजवादी पार्टी ने भी ऐसा ही कुछ किया है। सपा ने पहले चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट ज़ारी की है। सूची में सभी फ्रंटल अध्यक्षों को शामिल किया गया है। इसमें अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य भी शामिल हैं। इनके अलावा इसमें मुलायम सिंह, जया बच्चन और डिंपल यादव का भी नाम है।

इस लिस्ट में राम गोपाल यादव, रमेश प्रजापति, राजीव राय, सिद्धार्थ सिंह समेत कुल 30 लोगों के नाम हैं। वहीं बीजेपी से सपा में गए केवल स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है। दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी को इसमें जगह नहीं दी गयी है।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : चुनाव आयोग ने 31 जनवरी तक रैलियों पर लगाई रोक, प्रचार के लिए दी कुछ राहत

बता दें कि दारा सिंह और धर्म सिंह सैनी भी स्वामी प्रसाद मौर्य की तरह ही योगी कैबिनेट में मंत्री रहे हैं। दोनों मंत्रियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद ही बीजेपी का साथ छोड़ा था। हालांकि, ये नेता जब सपा के कार्यालय में पार्टी के साथ जुड़े थे, तब भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने ही प्रमुखता से अपनी बात रखी थी।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में मुस्लिम चेहरे के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अली खान को जगह दी गई है। जावेद अली के अलावा समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद को भी इस सूची में जगह दी गई है। पार्टी के दिग्गज मुस्लिम नेता आजम खान फिलहाल जेल में हैं। जिस वजह से उनका नाम सूची में नहीं है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट

ये भी देखें – UP Elections 2022 : बीजेपी ने ज़ारी की प्रत्याशियों तीसरी लिस्ट

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)