खबर लहरिया Blog पन्ना: कैंप लगाकर दी गई योजनाओं से होने वाले लाभों की जानकारी

पन्ना: कैंप लगाकर दी गई योजनाओं से होने वाले लाभों की जानकारी

पन्ना जिले के ब्लाक अजयगढ़, ग्राम पंचायत सबदुआ में आपकी सरकार आप के द्वार नाम के कार्यक्रम को 10 जनवरी 2020 को आयोजित किया गया| जिसका जिला स्तर के सभी अधिकारी और पार्टियों के सदस्य शामिल थे| साथ ही सभी अधिकारियों ने अपने अपने स्तर के कामों से संबधित कैंप लगाए| जिसमें बाल विकास का खाना कैंप था| जिसके माध्यम से वह कुपोषित बच्चों के बारे में बता हो सके|
कांग्रेस पार्टी और अधिकारियों का ये उद्देश्य था कि वह लोगों के बीच जाए और कार्यक्रम के माध्यम से विगत दिनों में जो भी योजनाएं चलाई गई हैं उन योजनाओं का लाभ सही तरीके से पात्र लोगों को मिल पा रहा है या नहीं ये जाने साथ ही गांव की समस्याओं कि जानकरी और समाधान करने| जिसमें अधिकारियों के साथ-साथ गांव के लोगों कि भी जोरों पर शामिल हुए|


जिसमें सभी कैंपों में से कोई एक मुख्य प्रत्याशी ने अपने कैंप का और चल रही योजनाओं का नाम और योजनाओं से मिलने वाले लाभ किन लोगों को मिलेगा कैसे मिलेगा यह सब जानकारी दी गई| कृषि विभाग से जो योजनाएं चल रही हैं और जो योजना नई बनाई गई हैं| उन सब का लाभ किन लोगों को मिलेगा किन लोगों को छूट मिलेगी कितने पर्सेंट छूट दी जाएगी|

इन सभी प्रकार की जानकरी सुनने और समस्याओं को हल करने के लिए सबदुआ गांव में रखे गए इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोगों कि भीड़ उपस्थित हुई थी| काफी गांव वालों ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाएं| उनकी समस्याओं को सुनते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक सी ओ गिरीश कुमार और पूर्व विधायक ने जनता को उनकी योजनाएं दिलाने का वादा किया और गांव की समस्या को दूर करने का भरोशा दिलाया| लेकिन इस कार्यक्रम में सबसे अच्छे कैंप का प्रदर्शन महिला बाल विकास ने आंगनवाडी कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर किया| जिसमें अलग-अलग पकवान बना कर रखे| जैसे मकर संक्रांति के चलते तीली के लड्डू चावल के लड्डू पकोड़े पुलाव छोले की सब्जी यह सब चीजें रखी गई और बताया गया कि इन चीजों से क्या लाभ है| बच्चों को खाने देना चाहिए जिससे बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे|

 

-रिपोर्टर अनीता शाक्य