खबर लहरिया Blog आत्मरक्षा के लिए लड़कियां सीख रहीं जूडो कराटे

आत्मरक्षा के लिए लड़कियां सीख रहीं जूडो कराटे

लड़कियों के लिए शिक्षा और स्वरोजगार जितना आवश्यक है, उतना ही सेल्फ डिफेंस भी इसी को लेकर लड़कियां इन दिनों चित्रकूट जिले के  नारी, शक्ति कराटे सेंटर में आत्मरक्षा के गुण सीख रही हैं देश में महिलाओ के प्रति बढ़ रही हिंसा को रोकने और आत्म सुरक्षा के लिए इन्हें जूडो कराटे सिखाया जा रहा है और यह निःशुल्क है

 

महिलाओं की सुरक्षा बहुत मायने रखती है चाहे वह घर पर हो, या घर के बाहर जैसे की हम सभी जानते है की पिछले कुछ सालों में भारत के कुछ हिस्से में महिलाओं के खिलाफ अपराध काफी हद तक बढ़ गए हैं।     


देश मे बढ़ती महिला हिंसा को देखकर चित्रकूट जिला के रुकमणि सेवा संस्थान के संस्थापक  ने  कुबेरगंज मोहल्ले में जूड़ो कराटे का क्लास  शुरु किया है। और यह निशुल्क कराटे सिखाया जा रहा है जिसका उद्घाटन 15 दिसंबर को हुआ है।इनका कहना है की आजकल रेप की घटनाये बढ़ रही है महिला हिंसा बढ़ रही है उसको देखते हुए वो बहुत जरुरी था की लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा हो, इस लिए इन्होने लगभग 35 लड़कियों को एडमिशन दिया है और लड़किया आती है यहाँ पर जूड़ो कराटे सीखने ताकि वो हिम्मत से आगे बढ़ सके। 

 
  
छात्रा वंदना सोनी का कहना है की जूड़ो कराटे हम आत्मरक्षा के लिए सीखते है और ये जो माहौल है उसके लिए सीखते है। अपनी रक्षा करने के लिए आज के समय में हम अपने को सुरक्षित नहीं मानते है इस लिए सीखते हैं। 

जूडो कराटे ट्रेनर निशान्दनी जयसवाल का कहना है महिलाओं पर इतनी हिंसा हो रही है महिलाएं अपने को सुरक्षित नहीं समझ पाती है  इस उद्देश्य से  मै भी यहां ट्रेनर सलाहकार के पद पर हूँ। हमारे यहां बच्चों को लोवर टीशर्ट ही पहननी अनिवार्य है। बाल खुले नहीं होने चाहिए पोनीटेल बंधी होनी चाहिए। इसको देखते हुए बच्चो को यहाँ जूड़ो कराटे सिखाया जाता है और यहाँ बच्चे हर रोज़ 35 से 40 आते है।