खबर लहरिया जिला पन्ना: महिला जागरूकता के लिए महिलाओं की बैठक

पन्ना: महिला जागरूकता के लिए महिलाओं की बैठक

पन्ना जिले के ब्लॉक अजयगढ़ में रानीपुर एक ऐसा पिछड़ा गांव है जहां महिला-पुरुषों में ऊंच-नीच और जात-पात के नाम पर भेदभाव किया जाता है। वहीं प्रदान संस्था महिलाओं को आगे लाने और उन्हें उनके अधिकार दिलाने हेतु काम कर रही है।

आपको बता दें, ब्लॉक से तकरीबन 15 किलोमीटर की दूरी पर बसा है गाँव रानीपुर। इस गाँव तक पहुँचने के लिए दो गाँव गडरपुर और बरियारपुर पार करना होता है। इस क्षेत्र में बहुत से पंडित और यादव बसे हुए हैं। यहां की महिलाएं आगे आना चाहती हैं पर सामाजिक कुरूतियों की वजह से आगे आने में कतराती है।

ये भी देखें –  महोबा: महिलाओं को चाहिए उनकी हिस्सेदारी, उम्मीदवार डॉ. संतोष | UP Elections 2022

गाँव में प्रदान संस्था द्वारा 2 महीने तक बैठक की गयी जिसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी गयी। संस्था द्वारा महिलाओं के समूह बनाये गए और उनकी राय ली गयी। पूछा, गाँव में कितना विकास हुआ, क्या-क्या कमी है, क्या होना चाहिए। किसी ने कहा सड़क होनी चाहिए, किसी ने विद्यालय, अस्पताल, नालियों की मांग की। इससे पहले सभी महिलायें अपने घरों में ही रहती थीं। उन्हें इससे कोई मतलब नहीं होता था कि गाँव में क्या चल रहा है क्या नहीं।

प्रदान संस्था में बीआरसी पद पर कार्यरत संगीता बताती हैं, संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे लाना है। उन्हें पुरुषों के समान अधिकार दिलाना है। इसके लिए गाँव में समूह बनाये जा रहे हैं। घर-घर जाकर महिलाओं से बात की जा रही है। उन्हें उनके हक़ के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इसके आलावा बैठक में उपस्थित महिलाओं से चार्ट बनवाये गए। चार्ट पर महिलाओं से गाँव में वह किस तरह का विकास का चाहती है, दर्शाने के लिए कहा गया। इस तरह से महिलाओं को आगे अपनी बात रखने की हिम्मत मिलेगी।

ये भी देखें – सत्ता के खेल में महिलाओं की हिस्सेदारी, देखें आओ थोड़ा फिल्मी हो जाए

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke