खबर लहरिया चुनाव विशेष महोबा: महिलाओं को चाहिए उनकी हिस्सेदारी, उम्मीदवार डॉ. संतोष | UP Elections 2022

महोबा: महिलाओं को चाहिए उनकी हिस्सेदारी, उम्मीदवार डॉ. संतोष | UP Elections 2022

चरखारी विधानसभा से डॉक्टर संतोष लोधी जन अधिकार पार्टी का कहना है कि वो पहली बार चुनाव मैदान में आई हुई हूं। वैसे पेशे से तो वो डॉक्टर हैं और उनका राजनीति करने का कोई मकसद भी नहीं था लेकिन अब जब वो देखती हैं कि जो अन्य दल आए हुए हैं वह जनता के साथ बहुत अत्याचार और उन्हें गुमराह कर रहे हैं इसको देखते हुए वो चुनाव मैदान में उतर गई हैं।

ये भी देखें : यूपी से ख़त्म हो गया गुंडा राज ? जनता की राय | UP Elections 2022

डॉक्टर होने के कारण अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं से वो मिलती हैं और उनकी स्थिति देखकर उन्हें प्रदेश के पिछड़ेपन का एहसास होता है। अगर इस बार उन्हें अवसर मिलता है तो वो सबसे पहले तो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी और फिर बुंदेलखंड से बेरोज़गारी और निरक्षरता दूर करने का संकल्प लेंगी।

उन्होंने बताया कि अब जब वो गाँव-गाँव लोगों से वोट मांगने जाती हैं, तो जनता भी उनपर उमड़-उमड़ कर प्यार बरसाती है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार वो चुनाव जीतेंगी और बुंदेलखंड में बदलाव की लहर लाएंगी।

ये भी देखें : गोरखपुर : इस गाँव में विकास की स्थिति पूरी तरह से रद्द | UP Elections 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)