खबर लहरिया चुनाव विशेष बाँदा : जनता की यही पुकार, इस बार बसपा सरकार |UP Elections 2022

बाँदा : जनता की यही पुकार, इस बार बसपा सरकार |UP Elections 2022

जिला बांदा| आज 17 फरवरी को बहुजन समाज पार्टी की चुनावी जनसभा थी जिसमें मायावती ने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में लाखों की संख्या में भीड़ भी इकठ्ठा हुई। लोगों ने कहा कि वह इस बार बदलाव चाहते हैं। वह कहते हैं,”बहन जी (मायावती) की सरकार बनाएंगे क्योंकि उनकी सरकार में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहती है। गरीबों को सम्मान मिलता है। उनके हक व अधिकार मिलते हैं लेकिन इस सरकार (वर्तमान योगी की सरकार) में उनको कुछ नहीं मिला। सिर्फ गेहूं-चावल देने से उनका पेट नहीं भर जाएगा इसलिए बसपा सरकार बनाएंगे और वो भी फुल बहुमत से।” आगे कहा, जिस तरह से साल 2007 में पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनी थी और देश भी खुशहाल हुआ था। उसी तरह सरकार बनेगी।

ये भी देखें :

UP Elections 2022 : नरैनी विधानसभा में बसपा के वोटर ज़्यादा, वहीं कांग्रेस का नामोनिशान नहीं

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)