खबर लहरिया ताजा खबरें बाँदा: 2 साल बाद भी कोई सुधार नहीं! गरीबों को क्या जरूरी नहीं इन्साफ?

बाँदा: 2 साल बाद भी कोई सुधार नहीं! गरीबों को क्या जरूरी नहीं इन्साफ?

4 अगस्त 2017 में नरैनी ब्लाक के मान सिंह के पुरवा में ममता नाम कि महिला की आग से जल कर मौत हो गई थी| उसका मयका पन्ना जिले का हीरा पुरवा गांव था| तब से आज तक पीडि़त परिवार करवाई के लिए चक्कर काट रहा था| लेकिन गरीबी के आभव के चलते उसकी रिपोर्ट तक थाने में दर्ज नहीं हुई| तब उसने न्याय के लिए कोर्ट का सहारा लिया है| लडकी के पिता बिजय बहदूर का कहना है कि उसने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज देकर लडकी कि शादी कि थी पर दहेज लोभी ससुराल वाले 50हजार रुपये और मोटर साइकिल की मांग को लेकर आए दिन लड़की को प्रताडित करते थे लेकिन वह गरीब उनकी मांग पुरी नहीं कर सका और अंत में उसकी लडकी मौत के घात उतर गई| इस लिए वह चाहता है कि लडकी के ससुराल वालो को सजा मिले