खबर लहरिया Blog MP: सीवर टैंक में सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से हुई मौत 

MP: सीवर टैंक में सफाई के लिए उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से हुई मौत 

                                     

मध्य प्रदेश से एक खबर सामने आई है जो एक बार फिर देश के सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा का सवाल बन गया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में सीवर चैंबर की सफाई के दौरान दो नगर निगम कर्मचारियों की मौत का मामला सामने आया है।

सांकेतिक तस्वीर (फोटो साभार: गूगल)

यह हादसा 2 मार्च 2026 को चोइथराम मंडी गेट के पास हुआ जहां सफाई के लिए सीवर टैंक खोला गया था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक टैंक के अंदर जहरीली गैस भरी हुई थी जिससे दोनों कर्मचारियों का दम घुट गया और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

 बताया गया है कि पहले मशीन की मदद से सफाई का काम किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन का एक हिस्सा सीवर चैंबर में गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए दो कर्मचारी नीचे उतरे लेकिन कुछ ही देर में वे अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने जब उन्हें बाहर न आते देखा तो शोर मचाया। मृतकों की पहचान करण यादव और अजय दूधिया के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस अधिकारी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया कि दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

ये भी देखें – सेप्टिक टैंक की जहरीले गैस से चार मज़दूर की मौत, एक ही परिवार के सदस्य 

बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम पहुंची 

हादसे के बाद दोनों को बचाने के लिए एक अन्य सफाई कर्मचारी और एक स्थानीय व्यक्ति भी नीचे उतरे। उन्हें किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया लेकिन तब तक दोनों कर्मचारियों की मौत हो चुकी थी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

फिलहाल इस मामले की जांच राजेंद्र नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सफाई के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं। यह भी जांच की जा रही है कि कर्मचारियों के पास गैस जांचने के उपकरण क्यों नहीं थे और उन्हें बिना पर्याप्त सुरक्षा के सीवर में क्यों उतारा गया। यह हादसा एक बार फिर सीवर और टैंक की सफाई में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी देखें – पटना में दो मज़दूरों की सेप्टिक टैंक में काम के दौरान दम घुटने से मौत

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *