खबर लहरिया कोरोना वायरस महोबा: चटनी रोटी खा रहे गरीब परिवारों को प्रधान ने बांटा राशन

महोबा: चटनी रोटी खा रहे गरीब परिवारों को प्रधान ने बांटा राशन

महोबा: चटनी रोटी खा रहे गरीब परिवारों को प्रधान ने बांटा राशन :कैरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार ने पूरा देश को लॉक डाउन कर दिया है लोगों को घर में फ्री राशन और कुछ रुपए देने की बात भी कर रही है। कैरोना वायरस बीमारी से निपटने के लिए बड़े-बड़े सैलिब्रिटीज सामने आ रहे हैं पर इसका असर गांव स्तर पर नहीं पहुंचता दिखाई दे रहा है। कैरोना की वजह से गांव के लोग भुखमरी की कगार पर आ गए हैं ऐसी स्थिति को देखते हुए गौरहारी प्रधान ने अपने बजट से कुछ लोगों को बांटा राशन  जिससे उनके परिवार का भरण पोषण हो सके। भगवती अहिरवार ने बताया कि उनका पति बाहर दिल्ली गया हुआ था। वह शरीर से विकलांग है। उसके 3 बच्चे है। उनके घर में राशन नही था, प्रधान ने 10 किलो आटा, चावल, दाल तेल मसाला दिया है। जिससे कुछ दिन तो हमारे परिवार का भरण पोषण हो जाएगा। रहीसा ने बताया कि वह फ़क़ीर जाति का है, उसका पति बहुत पहले खत्म हो गया था। उसका एक लड़का है उसकी शादी हो गयी है। उसके भी 3 बच्चे है। बीमारी की वजह से कोई काम नही लग रहा है। हम लोग मंगा मंगा पर खाने वाले है। प्रधान ने हमे राशन दिया है। जितने दिन होगा खाएंगे नही तो फिर देखेंगे। सरकार ने कहा है तो मिलेगा हमे। कुँवर ने बताया कि वह अकेली रहती है। उसका पति दो साल पहले खत्म हो गया था। उसके लड़के अलग रहते है। लोगो से मांगा कर खा लेते है। प्रधान राजू सिंह राजपूत ने बताया कि हमारे गाँव लगभग चालीस प्रतिशत लोग पलायन कर गए है। जो लोग घर वापस नही आ पा रहे है या जिनके कोई नही है। ऐसे परिवारों को हम अपने से राशन दे रहे हैं। जिससे उनका परिवार भूखो न मरे। सरकार ने राशन देने को बोल तो दिया है। पर अभी तक दिया नही है। पता नही कब तक आएगा। क्योंकि जो लोग बाहर पलायन कर गए थे। उनके पास भी रुपये नही है जिससे वो खाते में डाल दे।