खबर लहरिया क्राइम महोबा : डिलीवरी के दौरान गभर्वती महिला की गई जान -परिवार का आरोप

महोबा : डिलीवरी के दौरान गभर्वती महिला की गई जान -परिवार का आरोप

महोबा जिले के रहने वाले ग्रामीण ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उसके अनुसार डॉक्टर की लापरवाही की वजह से ही उसकी पत्नी की मौत हुई है। घटना 17 मई 2022 ब्लॉक कबरई, कोतवाली महोबा की है।

व्यक्ति चेतराम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी तुलसी रानी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। महिला गर्भवती थी। डॉक्टर द्वारा बाद में बोला गया कि महिला की डिलीवरी नहीं हो सकती। इन्हीं चीज़ों के बीच में महिला की मृत्यु हो गयी।

ये भी देखें – बाँदा: भूसे के ढेर में मिला महिला का शव, पति गिरफ्तार

महिला की मौत होने के बाद उसे छतरपुर रेफ़र किया गया। जब गाँव के लोगों ने महिला को देखा तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। चेतराम के अनुसार, उससे उसकी पत्नी की डिलीवरी के लिए 5 हज़ार रूपये भी मांगे गए थे।

घटना के बाद परिवार ने जिला अस्पताल के सामने जाम लगाया। जिसके बाद पुलिस और सदर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke