लखनऊ में हुए भीषण आग हादसे ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। घर, सामान, यादें—सब कुछ आग में जलकर राख हो गया। लेकिन इस त्रासदी के बीच इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने उम्मीद जगा दी। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज़ जिलों और दूसरे राज्यों से भी लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में बांदा जिले की “Helping The Mankind” संस्था ने 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंचकर करीब 250 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। हर परिवार को 3-3 भगौनों का सेट और थालियां दी गईं, ताकि वे फिर से अपनी जिंदगी की शुरुआत कर सकें।
ये भी देखें –
Varanasi Fire News: पांडेपुर में आग से तबाही, दर्जन झोपड़ियां राख
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke ‘