खबर लहरिया Blog Lok Sabha Election 2024: 85 साल से अधिक व 40 प्रतिशत से ज़्यादा विकलांगता वाले लोग “घर बैठे दे सकते हैं वोट”

Lok Sabha Election 2024: 85 साल से अधिक व 40 प्रतिशत से ज़्यादा विकलांगता वाले लोग “घर बैठे दे सकते हैं वोट”

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि घर से मतदान के लिए पात्र मतदाता में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख व्यक्ति और 88.4 लाख विकलांग व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा, मतदाता सूची में 100 से ज़्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या 21.18 लाख है।

Lok Sabha Election 2024,, People above 85 years and more than 40 percent disability can vote from home

                                                                           मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

लोकसभा चुनाव 2024: 85 उम्र से ज़्यादा व 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले लोग इस लोकसभा चुनाव में पहली बार घर बैठे वोट दे सकते हैं, जिसे ‘vote from home’ नाम दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को इसकी घोषणा की।

ये भी पढ़ें – Lok Sabha Election 2024: 19 अप्रैल से 1 जून तक होंगे चुनाव, 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की भी घोषणा

‘घर से वोट’ को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए प्रेस कांफ्रेंस कहा, “हम 85 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए घर से वोट लेने के लिए तैयार हैं, नामांकन से पहले हम विकल्प चुनने के लिए फॉर्म 12 डी उनके घर भेजेंगे। हमने इसे पहले देश के कुछ हिस्सों में विधानसभा चुनावों में आजमाया है, लेकिन यह पहली बार है कि इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।”

आगे बताया, अगर वे लोग घर से ही मतदान करना चाहते हैं तो उनके लिए घर पर ही मतदान कराया जाएगा। उनका अनुभव है कि बहुत से लोग बूथ पर आना चाहते हैं क्योंकि वे लोग लगातार लोकतंत्र का हिस्सा रहे हैं। अगर वे बूथ पर आना चाहते हैं तो उनके लिए वोलंटियर्स और व्हीलचेयर दोनों का प्रबंध किया जाएगा।

ये भी पढ़ें – Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव, प्रक्रिया, शक्तियां व कार्य से जुड़ी सभी जानकारी

चुनाव में 85 वर्ष से अधिक व विकलांग लोगों की संख्या

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि घर से मतदान के लिए पात्र मतदाता में 85 वर्ष से अधिक आयु के 85 लाख व्यक्ति और 88.4 लाख विकलांग व्यक्ति शामिल हैं। इसके अलावा, मतदाता सूची में 100 से ज़्यादा उम्र वाले लोगों की संख्या 21.18 लाख है।

बता दें, साल 2019 में कुल 91 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से 62.63 लाख विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) शामिल थे।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke