राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर वकीलों का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर आज 2 जुलाई दिन बृहस्पतिवार को वकीलों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई है। वकीलों का कहना है कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच पूरी पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा न जाए और जांच शीघ्र पूरी कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं का कहना है कि जो इस मामले को लेकर खुलासा और गिरफ्तारी हुई है उसे वह क्या आम जनमानस भी संतुष्ट नहीं है निष्पक्ष और जल्द जांच कराई जाए और इसमें जो में आरोपी हैं चंपक राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा इनके खिलाफ भी एफआईआर हो और कार्रवाई हो,तो वहीं भाजपा सरकार के हितैषियों का कहना है की एस आईटी जांच हो रही है पर विपक्षियों को ये बात पच नहीं रही तुरंत चाहिए क्योंकि 2027 का चुनाव आने वाला है इस लिए सपा मुखिया अपना पलडा मारनी करने की कोशिश कर रहे हैं।