खबर लहरिया क्षेत्रीय इतिहास बिहार के टॉप-5 डरावनी जगहों के बारे में जानें

बिहार के टॉप-5 डरावनी जगहों के बारे में जानें

हैलो दोस्तों! भोजपुरी शो के इस खास एपिसोड में आप सभी का बहुत-बहुत स्वागत है। शशश….. फिर कोई है। रोमांच और डर से जुड़ी किस्से कहानियां अकसर लोगों के पसीने छुड़ा देती है लेकिन ये कहानियां आकर्षक भी होती हैं कि लोग उन्हें देखे-सुने बिना रह भी नहीं पाते। कई लोगों को ख़ुफ़िया और डरावनी जगह जाना भी पसंद होता है, जिस जगह को लेकर कई बातें प्रचलित होती है, कई कहानियां जुड़ी होती है जो उस जगह के डर को लोगों में और भी ज़्यादा बड़ा देती है।

मैं अपने आज के शो में बिहार के कुछ मशहूर डरावनी जगहों के बारे में बताने जा रही हूँ जहां आप ज़रूर से अपने दोस्तों या ग्रुप के साथ जाना चाहेंगे।

ये भी देखें – बिहार के टॉप 5 पारम्परिक और मशहूर व्यंजन

बिहार की टॉप-5 डरावनी जगहें

हर जगह को लेकर कई पौराणिक और ऐतिहासिक कथाएं मशहूर हैं, जिसके बारे में इतिहास कई बातें कहता है।

1. पटना-औरंगाबाद रोड

हम सबसे पहले आपको पटना के औरंगाबाद रोड के बारे में बतायंगे। इस सड़क को ‘हॉन्टेड प्लेस’ के नाम से जाता है। लोगों का कहना है कि यहां पर देर रात कई जीव भटकते हैं। यहां तक की लोगों का यह भी मानना है कि उन्होंने इस जगह पर कई अजीब चीज़ें देखी है जोकि रात के समय और भी भयावह हो जाती है। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

2. पटना का भूत बंगला

बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा पुराना बंगला है जहां कई घटनाएं हो चुकी है। घटनाओं की वजह से ही लोगों में जगह को लेकर खौफ बैठ गया है। इस घर को ‘भूत बंगला’ भी कहा जाता है। यह बंगला शहर के लोहिया नगर में स्थित है। लोगों का मानना है कि बंगले पर किसी अदृश्य जीव का कब्ज़ा है व कई लोगों ने उसे देखा भी है जिसके बाद लोगों ने उस बंगले को छोड़ दिया।

3. सिवान का कब्रिस्तान

सिवान जिले में एक बहुत पुराना कब्रिस्तान है जिसे डरावनी जगहों में गिना जाता है। वैसे तो, अमूमन भी लोग कब्रिस्तान में जाने से डरते हैं लेकिन इस कब्रिस्तान को लेकर लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां से किसी के होने की आवाज़े सुनाई देती है, जैसे की वहां कोई हो। शाम को लोग इस कब्रिस्तान के आस-पास गुज़रने से भी कतराते हैं।

4. मधुबनी का तालाब

मधुबनी अपनी पेंटिंग के लिए बहुत फेमस है। पेंटिंग के अलावा एक तालाब भी यहां काफी मशहूर है। जिसे लेकर लोगों का कहना है कि एक बार लोगों से भरी एक नाव तालाब में पलट गयी थी जिसमें लगभग 50 लोग सवार थे। इस घटना के बाद से तालाब में दोबारा कभी नाव नहीं चलाई गयी। लोगों में घटना को लेकर डर बैठ गया और तब से यह तालाब भी लोगों की याद में डर बनकर रह गया, जो आज तक लोगों को डराता है।

5. जालान संग्रहालय

जालान संग्रहालय भी बिहार के हॉन्टेड प्लेस में से एक है। इसे ‘किले घर’ के नाम से भी जाना जाता है। लोगों में यह बातें काफी प्रचलित है कि कोई इस संग्रहालय में संपत्ति की रक्षा करता है जिसे कई लोगों ने भी देखा है जोकि लोगों के लिए एक डरावना अनुभव भी है।

तो दोस्तों ये थीं बिहार की कुछ फेमस हॉन्टेड जगहें। अब इन जगहों को लेकर लोगों के मन में जो डर है वो सिर्फ काल्पनिक कथाओं पर आधारित हैं। तो अब आप हमें कमेंट करके बताइयेगा ज़रूर कि अगर मौका मिला तो क्या आप इन जगहों पर जाना चाहेंगे या नहीं।

ये भी देखें – भोजपुरी पंच तड़का : विश्व के पहले ‘योग विश्वविद्यालय’ के बारे में जानें

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journal   ism, subscribe to our  premium product KL Hatke