खबर लहरिया Blog बुंदेलखंड के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में जानें

बुंदेलखंड के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में जानें

बुंदेलखंड क्षेत्र के तीन पर्यटन स्थल खजुराहो, पन्ना, ओरछा आदि इस समय सैलानियों से भरे हुए हैं। खजुराहो में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहें हैं। खजुराहो शहर भारत के मध्य प्रदेश में स्थित बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। खजुराहो अपने मंदिरों की बाहरी दीवारों पर बनी कामुक मूर्तियां और कामसूत्र से प्रेरित नकाशी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

                                                       खजुराहो मंदिर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

खजुराहो, पन्ना, ओरछा आदि जगहें जो इतिहास और रोमांच से भरी हुई हैं, नए साल के दौरान और अभी भी देश-विदेश के सैलानियों से गुलज़ार नज़र आ रही है। बुंदेलखंड क्षेत्र के ये तीन पर्यटन स्थल लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, जहां वह घूमना चाहते हैं। इस समय सारे होटल्स एकदम भरे हुए हैं।

प्रकृति प्रेमी घूम सकते हैं यहां

                                                                                 पन्ना टाइगर रिज़र्व ( साभार – सोशल मीडिया)

अगर पन्ना की बात की जाए तो यहां टाइगर रिजर्व में जंगल के राजा सहित वन्य प्राणियों के दीदार के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक सैलानी सफ़ारी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। हर दिन यहां जंगल की खूबसूरती देखने के लिए हज़ारों की संख्या में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ती है।

प्रमुख पर्यटन स्थल खजुराहो में काफी जश्न जैसा माहौल रहा है। यहां के होटल व रिसॉर्ट पर्यटकों से भरे हुए हैं। यहां विदेशी पर्यटकों की संख्या काफी ज़्यादा देखने को मिल रही है। दिनभर यहां पश्चिम मंदिर समूह से लेकर तमाम पर्यटन स्थलों पर सैलानियों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं खजुराहो से चंद किलोमीटर दूर रनेह वाटर फॉल, केन घड़ियाल अभयारण्य से लेकर तमाम जगह पिकनिक और पार्टियों जैसा नज़ारा देखने को मिल रहा है।

जो लोग प्रकृति और वन्य जीवन प्रेमी है, उनके लिए पन्ना राष्ट्रीय उद्यान जोकि खजुराहो के पास है प्रकृति का आनंद लेने के लिए दर्शनीय स्थान है। बता दें, यह जगह यहां पाये जाने वाले बाघों के लिए पाई जाती है जिन्हें सफारी ट्रिप के दौरान आसानी से देखा जा सकता है।

ये भी देखें – बिहार के “तेलहर कुंड” की टॉप 5 ख़ास बातें

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान का सफर, सफ़ारी के साथ

                                                                                                    पन्ना टाइगर रिज़र्व पार्क ( साभार – सोशल मीडिया)

पन्ना राष्ट्रीय उद्यान की जीप सफारी एक शानदार अनुभव है। जब आप घने वन से गुज़रते हैं तो आपको कई तरह के अनोखे जीव-जंतु दिखाई देंगे। जंगल सफ़ारी के दो विकल्प हैं : एक सुबह और एक शाम को। प्रत्येक वाहन में अधिकतम सात पर्यटक बैठते हैं। जलीय प्रजातियों को करीब से देखने के लिए आप सफारी के दौरान केन नदी पर नाव चलाना भी चुन सकते हैं।

इतना ही नहीं यहां पर गुफाओं का निर्माण पांडवों ने अपने निर्वासन के दौरान किया था। पन्ना से 14 किलोमीटर और खजुराहो से 34 किलोमीटर की दूरी पर, पांडव जलप्रपात मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित एक शांत जलप्रपात है। खजुराहो-पन्ना राजमार्ग पर स्थित, पांडव जलप्रपात पन्ना के दर्शनीय झरनों में से एक है और खजुराहो के शीर्ष दर्शनीय स्थलों में से एक है।

बता दें, पांडव जलप्रपात मध्य प्रदेश में केन नदी की एक सहायक नदी द्वारा साल भर बहने वाला झरना है। वैसे तो 12 महीने यहां लोग आते हैं लेकिन बरसात के मौसम में खासकर लोग यहां आते हैं। यह झरना तकरीबन 30 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। यह हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है और मानसून के मौसम में अपने चरम पर होता है। पांडव जलप्रपात की शांति, पवित्रता और रहस्यमय वातावरण स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

खजुराहो की खासियत

                                                                                             खजुराहों की दीवारों पर बनाई गयी कामुक मूर्तियां ( साभार – सोशल मीडिया)

खजुराहो में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहें हैं। खजुराहो शहर भारत के मध्य प्रदेश में स्थित बहुत ही खूबसूरत पर्यटन स्थल है। खजुराहो अपने मंदिरों की बाहरी दीवारों पर बनी कामुक मूर्तियां और कामसूत्र से प्रेरित नकाशी के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां देश-विदेश से लोग प्राचीन विरासत, संस्कृति और वास्तुकला की खूबसूरती देखने के लिए आते हैं।

आपको बता दें, खजुराहों प्रेमी जोड़ों के लिए भी काफी मशहूर है। यहां घूमने वालों की 12 महीनों भीड़ लगी रहती है।

खजुराहो को यूनेस्को विश्व धरोहर में भारत के एक धरोहर क्षेत्र के रूप में भी गिना जाता है। तो यह थी बुंदेलखंड की कुछ ऐसी ऐतिहासिक जगहें जिनके नाम से लेकर उन पर नकाशी की गयी हर चीज़ आपको इतिहास से जोड़ने का काम करती है।

इस खबर की रिपोर्टिंग गीता देवी द्वारा की गयी है। 

ये भी देखें – बिहार के टॉप-5 डरावनी जगहों के बारे में जानें

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke