खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 आयोजन देश और छत्तीसगढ़ में पहली बार होने जा रहा है। ये खेल बुधवार 25 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक खेले जायेंगे। यह खेल आदिवासी (जनजाति) समुदाय के खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का खास मौका है। आदिवासी समुदाय जो सदियों से अधिकार से वंचित रहे और आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 पहली बार भारत में हो रहा है। यह पहला संस्करण आदिवासी समुदायों को आगे बढ़ाने और उन्हें मौका देने के लिए शुरू किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह खेल भारत सरकार के खेल मंत्रालय के तहत आयोजित किया जा रहा है।
आदिवासी समुदाय जो अपने पहनावे, कला -संस्कृति और इतिहास के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने शुरू से ही जल, जंगल जमीन को बचाने के लिए संघर्ष किया और आज भी कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह का खेल आयोजन आदिवासी समुदाय की पहचान को और मजबूत करने के लिए अच्छी पहल है।
छत्तीसगढ़ के 3 शहरों में होगा आयोजन
ये सभी खेल रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित किए जाएंगे। इस खेल से जुड़ी जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://tribal.kheloindia.gov.in/about-tribal-games पर जाकर देख सकते हैं।

30 मार्च से 2 अप्रैल तक जगतदलपुरा शहर के क्रीड़ा परिसर धर्मपुरा में खेला जायेगा। 28 मार्च से 31 मार्च तक कुश्ती का खेल सरगुजा शहर के गाँधी स्टेडियम में खेला जायेगा।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में 7 तरह के खेल शामिल
इस प्रतियोगिता में करीब 2300 से अधिक एथलीट और 3700 प्रतिभागी भाग लेंगे। इस खेल में 7 तरह के खेल का आयोजन है जिसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन और कुश्ती शामिल हैं।
तीरंदाजी – निशाने पर तीर चलाकर अंक हासिल करना
एथलेटिक्स – दौड़, कूद और फेंक जैसे शारीरिक मुकाबले
फुटबॉल – गेंद को गोल में डालकर टीम जीतती है
हॉकी – स्टिक से गेंद को गोल में पहुंचाना
तैराकी – पानी में तेज़ी से तैरकर रेस जीतना
भारोत्तोलन – सबसे ज्यादा वजन उठाने की प्रतियोगिता
कुश्ती – दो पहलवानों के बीच ताकत और तकनीक का मुकाबला
मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने कहा, “हम राज्य में खेलों को बढ़ावा दे रहे हैं, और छत्तीसगढ़ के लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि खेलो इंडिया राष्ट्रीय जनजातीय खेल देश में पहली बार आयोजित किए जा रहे हैं, और छत्तीसगढ़ को इनकी मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त है…”
Ambikapur, Chhattisgarh: Chief Minister Vishnu Deo Sai says, “We are promoting sports in the state, and it is a great honor for Chhattisgarh that the Khelo India National Tribal Games are being held for the first time in the country, and Chhattisgarh has the privilege of hosting… pic.twitter.com/5aQmG1yDXm
— IANS (@ians_india) March 21, 2026
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 शेड्यूल (schedule)
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें
आप इन सभी खेलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स, प्रसार भारती सपोर्ट्स पर देख सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो वेव्स ओटीटी प्लेटफार्म पर इंटरनेट के माध्यम से देख सकते हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’


