मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की 21 मार्च को सड़क हादसे में मौत के बाद मामला गरमा गया है। पुलिस ने इसे कोहरे में ट्रक की टक्कर से हुई दुर्घटना बताया है, जबकि कुछ संगठनों ने इसे हत्या करार दिया, जिसे पुलिस ने अफवाह बताया है। इस मामले में मथुरा पुलिस ने 15 लोगों पर पथराव, सार्वजनिक वस्तु को नुकसान पहुंचने के संबंध में गिरफ्तार किया है।
क्या है पूरा मामला
मथुरा में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की मौत के बाद दिल्ली-मथुरा हाइवे को जाम कर भारी प्रदर्शन देखने को मिला। मथुरा पुलिस के अनुसार जनपद थाना मथुरा कोशी में 21 मार्च की सुबह 3 से 4 बजे घना कोहरा होने की वजह से एक ट्रक ने फरसा वाले बाबा को टक्कर मर दी जिसकी वजह से मौके पर ही मौत हो गई। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि बाबा को सड़क पर जा रहे कंटेनर पर शक था कि उसमें गौ पशु है। उन्होंने पूछताछ के लिए कंटेनर को रोका तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कोहरे की वजह से टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई। जाँच के बाद पुलिस ने गौ-तस्करी के मामले को बिल्कुल खारिज कर दिया है। पुलिस का कहना है कंटेनर में किराना का सामान था।
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) March 22, 2026
कौन है फरसा वाले बाबा
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार फरसा वाले बाबा का असली नाम चंद्रशेखर था। वह अपने साथ कुल्हाड़ी जैसा शस्त्र फरसा रखते थे। इसकी वजह से उन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था। वो मुख्य रूप से मथुरा के कोसीकलां और आसपास के इलाकों में अवैध गौ-तस्करी को रोकने के लिए काम करते थे। बाबा कुछ हिंदूवादी संगठनों से भी जुड़े हुए थे। बाबा ने गौरक्षकों की टीम बना रखी थी।
गौरक्षक दल ने फरसा वाले बाबा की मौत पर किया चक्का जाम
बाबा की मौत के बाद गौरक्षक दल ने शव को दिल्ली मथुरा हाइवे पर रखकर जाम किया और पुलिस के हस्तछेप करने पर कथित तौर पर पत्थरबाजी की और पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। आप वीडियो में पुलिस की गाड़ी के शीशे टूटे हुए और सड़क पर पत्थर और लोगों की भीड़ देख सकते हैं।
यूपी में गुंडे, आतंकियों का गिरोह चलाने वाले दक्ष चौधरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर मथुरा में SP, CO समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की कई गाड़ियों में न सिर्फ़ तोड़फोड़ की हैं बल्कि पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया है, और पुलिस पर फायरिंग भी की गई हैं जिसके खोखे भी पुलिस ने लाठी,… pic.twitter.com/H96nIgeuWt
— Zakir Ali Tyagi (@ZakirAliTyagi) March 22, 2026
गौरक्षक दल के लोगों का कहना है कि फरसा वाले बाबा को गौ-तस्करों द्वारा गाय की तस्करी की सूचना मिली थी। बाबा तुरंत उस स्थान पर बाइक से पहुंचे जब बाबा ने गौ-तस्करों को रोकने की कोशिश की तो गौ-तस्करों ने ट्रक से कुचला दिया। प्रदर्शन करने वालों में से एक ने कहा कि वे हत्या करने वाले का एनकाउंटर चाहते हैं।
मथुरा –
दक्ष चौधरी की गिरफ्तारी इस बयान पर हुई। जिसमें दक्ष कह रहा है कि ट्रक के अंदर गाय थी। जबकि मथुरा पुलिस स्पष्ट कह चुकी है कि एक ट्रक में सर्फ–साबुन और दूसरे ट्रक में तार लदे हुए थे। गौतस्करी का मामला ही नहीं था। https://t.co/ZoZMDgxMRp pic.twitter.com/6fmLvqIgw9— Sachin Gupta (@Sachingupta) March 22, 2026
पत्थरबाजी और उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तारी
मथुरा पुलिस ने हाईवे पर उपद्रव करने वालों में सख्ती से कार्रवाई की। इस मामले में थाना छाता पुलिस ने मथुरा पुलिस और गौरक्षकों पर फायरिंग व पथराव करने तथा पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से अवैध डंडे, ईंट-पत्थर और अवैध कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं।
थाना छाता पुलिस ने फरसा वाले बाबा की दुर्घटना में मृत्यु होने के पश्चात शव को एन0एच0-19 पर रखकर एन0एच0- 19/हाईवे को जाम कर मथुरा पुलिस व गो-रक्षको पर फायरिंग व पथराव करने वाले व पुलिस की गाडियों की तोड़फोड़ करने वाले 15 अभियुक्तगण को अवैध डंडा, ईट-पत्थर व अवैध खोखा कारतूस सहित… pic.twitter.com/4pApV4L3rP
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) March 22, 2026
गौ-तस्करों द्वारा हत्या के आरोप को बताया अफवाह
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमें कई हिन्दू संगठनों और गौरक्षकों द्वारा फरसा वाले बाबा की मौत को हत्या बताया जा रहा है। इस पर मथुरा पुलिस ने साफ किया है कि यह मौत सिर्फ एक सड़क दुर्घटना थी। सोशल मीडिया पर वीडियो अफवाह है। यदि इससे संबंधित कोई अफवाह फैलाता है या वीडियो डालता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

