खबर लहरिया Hindi India vs Zimbabwe Women’s T20I Series: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच महिला टी20 का तीसरा और आखिरी मैच, जानें मैच से जुड़ी सभी जानकारी  

India vs Zimbabwe Women’s T20I Series: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच महिला टी20 का तीसरा और आखिरी मैच, जानें मैच से जुड़ी सभी जानकारी  

भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) की महिला टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 20 अक्टूबर 2026 को खेला जायेगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। भारत पहले ही इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुका है, इसलिए आखिरी मुकाबले में उसकी नजर सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर होगी।

Indian women cricket team

महिला क्रिकेट टीम (फोटो साभार: बीसीसीआई वीमेन)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली है। 18 अक्टूबर को रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 102 रन बनाए। 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने सिर्फ 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर 104 रन बना लिए। 

इस मैच में शेफाली वर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 25 गेंदों में 55 रन बनाए। वहीं, स्मृति मंधाना ने भी शानदार पारी खेलकर टीम को आसान जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

Smriti Mandhana and  Shafali Verma

भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलती हुई (फोटो साभार: बीसीसीआई वीमेन)

इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 16 अक्टूबर 2026 को रायपुर में खेला गया था। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया था। 

भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज टीम स्कॉड 

भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) टी20 सीरीज (T20I Series) में भारत की महिला क्रिकेट टीम में स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमानी कलिता और मिन्नू मणि शामिल हैं।

वहीं, जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीम में जोसेफिन नकोमो (कप्तान), चिएद्जा धुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिकवा, केलीस न्द्लोवु, बिलव्ड बीजा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, न्याशा ग्वान्जुरा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुडजई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिंडर चारे, मिशेल मावुंगा और तेंदाई मकुशा शामिल हैं।

भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का लाइव कहाँ देखें 

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी20 सीरीज के मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *