बांदा जिले के जसपुरा ब्लॉक के पड़ोहरा गांव में चंद्रावल नदी पर बना 25 साल पुराना रपटा बारिश में डूबने से 10 गांवों का आवागमन बाधित होता है। ग्रामीणों की मांग है कि रपटे की मरम्मत के साथ ऊंचाई पर नया पुल बनाया जाए। उनका कहना है कि चुनाव से पहले निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे चुनाव का बहिष्कार करेंगे। मनोज कुमार पाण्डेय, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-2, लोक निर्माण विभाग बांदा के मुताबिक, मरम्मत के लिए 105.86 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
ये भी देखें –
बांदा में बड़ा हादसा: चंद्रावल नदी में डूबे तीन बच्चे, भाई-बहन की मौत
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’