खबर लहरिया National Bihar News: पिटाई के बाद युवक की मौत, 8-9 घरों में आगजनी, गांव बना छावनी, अब क्या होगी कार्रवाई?

Bihar News: पिटाई के बाद युवक की मौत, 8-9 घरों में आगजनी, गांव बना छावनी, अब क्या होगी कार्रवाई?

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर खाजे गांव में 17 तारीख की शाम करीब 6 बजे मेला देखने गए 20 वर्षीय नवीन कुमार की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक नवीन का प्रतापपुर गांव के कुछ लड़कों से विवाद हुआ था। उसके दोस्त ने बताया कि कुछ लोगों ने बेल्ट से गला दबाकर और मारपीट कर नवीन को घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। नवीन की मां ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके परिवार का किसी से कोई विवाद नहीं था। वहीं घटना के बाद प्रतापपुर गांव में कम से कम 8 से 9 घरों में आगजनी हुई। एक महिला ने बताया कि उसके घर में बेटी की शादी का सामान जल गया। उसका सवाल है कि अगर किसी युवक की हत्या हुई है तो उसके लिए दूसरे लोगों के घरों को क्यों जलाया गया? ग्रामीणों ने सुरक्षा और नुकसान के मुआवजे की मांग की है। जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है उनके घरों पर ताला लगा मिला और वे वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल है कि हत्या और आगजनी की घटनाओं में प्रशासन क्या कार्रवाई करता है और लोगों को न्याय और सुरक्षा कैसे मिलती है?

ये भी देखें –

चित्रकूट: भदेदू गांव में भीषण अग्निकांड, 32 घर जलकर खाक, 150 लोग बेघर

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *