भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इसकी घोषणा कल 6 जुलाई 2026 को की गई। यह सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच खेलने के लिए भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है।
इस बार नए खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज यश ठाकुर, अशोक शर्मा और विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुना गया है। इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। उनके साथ तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं। इन खिलाड़ियों से बल्लेबाजी में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल सकते हैं हर्ष दुबे
ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी टीम में शामिल किया गया है। वह भारत के लिए दो वनडे मैच खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी एंट्री हुई है। ऐसे में इस सीरीज में उन्हें टी20 में खेलने का मौका मिल सकता है।
युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
टीम में वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। जिम्बाब्वे दौरा इन खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगा।
इस सीरीज से पहले भारत बनाम इंग्लैंड के बीच 7 जुलाई से टी20 मैच खेला जा रहा है। इस सीरीज का आखिरी मैच 11 जुलाई को होगा। इस सीरीज में संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्हें जगह नहीं मिली है। वहीं मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे प्रमुख गेंदबाज भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
India vs Zimbabwe T20 Squad (भारतीय टीम के खिलाड़ी)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह।
View this post on Instagram
India vs Zimbabwe T20 schedule (शेड्यूल)
भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाली टी20 सीरीज में तीन मैच खेलें जायेंगे। यह मैच 23 जुलाई, 25 जुलाई और 26 जुलाई को ज़िम्बाब्वे की राजधानी हरारे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर देख सकते हैं।
India vs Zimbabwe T20 series लाइव (live) प्रसारण कहाँ देखें
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण Unite8 Sports चैनल पर किया जाएगा। अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। कुछ प्लेटफॉर्म पर ZEE5 के जरिए भी स्ट्रीमिंग उपलब्ध हो सकती है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
