भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने यह सीरीज 2-1 से जीती। तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कल रविवार 18 जनवरी 2026 को इंदौर के स्टेडियम में खेला गया था। ताजुब की बात यह रही कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को इंदौर में इतिहास में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि अच्छी बात यह है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी विराट कोहली ने अपना 85वां अंतर्राष्ट्रीय वनडे शतक पूरा किया और साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी 2026 को शुरू हुई थी जिसमें भारत ने जीत हासिल की, लेकिन 14 जनवरी को हुए दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी। सीरीज के आखिरी और तीसरे वनडे मैच में भारत को हार मिली।
भारत बनाम न्यूजीलैंड 3rd ODI हाइलाइट्स (Highlights)
तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से हरा दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से डैरिल मिशेल ने अपनी शानदार फॉर्म के जरिए सीरीज में अपना लगातार दूसरा शतक बनाया। इस मैच में उन्होंने 131 गेंदों में 137 रन बनाए। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंदों में 106 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने 188 गेंदों में 219 रनों की विशाल साझेदारी निभाई। इन दोनों के शतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने 337 रन का बड़ा लक्ष्य भारत के सामने रखा।
विराट कोहली की शानदार पारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे ODI मैच में विराट कोहली ने 124 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए अपना 85वां अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ा। यह उनके कैरियर का 85वां अंतर्राष्ट्रीय वनडे शतक भी था। कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अब तक के सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। कोहली के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज का स्थान भी मिला।
View this post on Instagram
इंदौर में भारत की पहली हार
न्यूजीलैंड ने भारत को 296 रनों पर ऑल आउट कर दिया। न्यूजीलैंड ने 3 मैचों की सीरीज को 2–1 से जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले कभी भी कोई भी न्यूजीलैंड टीम भारत में ODI सीरीज नहीं जीत पाई थी।
न्यूजीलैंड की इस जीत ने नूज़ीलैण्ड को 2023 के बाद लगातार आठ वनडे हार के बाद भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज करने का मौका दिया।
आपको बता दें कि भारत 2024 में इसी टीम से टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार गया था और फिर पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के साथ हुई टेस्ट श्रृंखला गंवा दी थी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के बाद अब टी20 सीरीज
इन टीमों का अगला मुकाबला 21 जनवरी से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में होगा, जिसके बाद 7 फरवरी को टी20 विश्व कप शुरू होगा। यह मैच भारत और श्रीलंका में खेले जायेंगे। इन मैचों की जानकारी के लिए आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
आप भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 मैच की टिकट http://bookmyshow.com/ पर जाकर बुक कर सकते हैं। इस बार सबसे कम टिकट की कीमत 500 रुपए है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 3 लाख रुपये का वॉटर प्यूरीफायर (water purification machine)
भारत बनाम न्यूजीलैंड के तीसरे वनडे होने से पहले इंदौर में दूषित पानी को लेकर चिंता यहां भी दिखी। इस बीच यह खबर भी सामने आई कि भारतीय वनडे कप्तान शुभमन गिल 3 लाख रुपये की विशेष जल शोधन मशीन लेकर इंदौर पहुंचे हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार होटल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह मशीन आरओ और पैकेटबंद बोतलबंद पानी को भी पूरी तरह से शुद्ध करने में सक्षम है। बताया जा रहा है की पानी साफ़ करने के लिए मशीन की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना सामने आई। इस घटना में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

