भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे (ODI) और टी20 (T20I) जनवरी 2026 से शुरू होने जा रही है। बीसीसीआई के अनुसार 11 जनवरी 2026 से तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी। इसके बाद 21 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज होगी। इससे पहले हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने 3-1 से सीरीज अपने नाम की थी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे (ODI) सीरीज, कब और कहां
ये सभी मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेले जायेंगे।
भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे (ODI) सीरीज के लिए टीम (squad)
बीसीसीआई (BCCI) ने शनिवार 3 जनवरी 2026 को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा की। शुबमन गिल कप्तान के रूप में भारतीय वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं मिली है। हालाँकि भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन वे टीम में रहेंगे की नहीं यह उनकी फिटनेस कंट्रोल इंजीनियर (सीई) की मंजूरी पर निर्भर करता है। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने टीम इंडिया की घोषणा के दौरान दी।
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम: शुबमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर* (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल।
🚨 News 🚨
India’s squad for @IDFCFIRSTBank ODI series against New Zealand announced.
Details ▶️ https://t.co/Qpn22XBAPq#TeamIndia | #INDvNZ pic.twitter.com/8Qp2WXPS5P
— BCCI (@BCCI) January 3, 2026
न्यूजीलैंड की संभावित वनडे टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डैरिल मिशेल, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20I सीरीज कब और कहां
वनडे सीरीज के बाद 21 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
ये सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
भारत बनाम न्यूजीलैंड T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन
वनडे और टी20 सीरीज लाइव कहां देखें
आप इन मैचों को लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke



Sanju samsung hona chaiye
❤️❤️❤️🏆🏆🏆🏆🏏🏏👑👑🔥💪💪🙋❤️🚩🙏👈🤗🇮🇳🇮🇳