खबर लहरिया Blog IND vs AFG Series: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट (Test) और वनडे (ODIs) सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

IND vs AFG Series: भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट (Test) और वनडे (ODIs) सीरीज, जानें पूरा शेड्यूल (Schedule)

                                      

भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG ) के बीच अब टेस्ट वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। इसकी घोषणा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2 मार्च 2026 को की। यह सीरीज जून 2026 में शुरू होगी।

भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और अभिषेक शर्मा (फोटो साभार:श बीसीसीआई)

फ़िलहाल अभी क्रिकेट विश्व कप 2026 चल रहा है जिसका सेमीफाइनल 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और नूज़ीलैण्ड के साथ है। इसके बाद 5 मार्च को भारत का मुकाबला इंग्लैंड की टीम से है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है क्योंकि भारतीय टीम ने सिर्फ एक मैच हारा है।

ये भी देखें – ICC टी20 विश्व कप में कौन-कौन सी टीम पहुंची सेमीफाइनल (semi-finals) में, जानिए पूरी जानकारी

भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG ) टेस्ट सीरीज कब और कहाँ

भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ एक टेस्ट मैच है। टेस्ट मैच 6 से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।

भारत बनाम अफगानिस्तान (IND vs AFG ) वनडे (ODIs) सीरीज कब और कहाँ

भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज 14 जून, 2026 से शुरू होगी। यह मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में खेले जाएंगे। सभी वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होंगे।

14 जून 2026 (रविवार) – दोपहर 1:30 बजे – पहला वनडे (1st ODI) – धर्मशाला
17 जून 2026 (बुधवार) – दोपहर 1:30 बजे – दूसरा वनडे (2nd ODI) – लखनऊ
20 जून 2026 (शनिवार) – दोपहर 1:30 बजे – तीसरा वनडे (3rd ODI) – चेन्नई

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते हैतो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *