मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के धाबा गांव के शिक्षक प्रकाश बाजपेई जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि उनकी माता के निधन के बाद फौती नामांकन की प्रक्रिया पिछले 3 साल से पूरी नहीं हो रही है। प्रकाश बाजपेई का कहना है कि वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एक शिक्षक को अपने अधिकार के लिए इतनी परेशानी झेलनी पड़ रही है, तो आम नागरिक की स्थिति क्या होगी। धरने के दौरान तहसीलदार दुर्गेश रजक मौके पर पहुंचे और शिक्षक की समस्या सुनी। हालांकि शिक्षक ने चेतावनी दी है कि यदि उनका काम नहीं हुआ तो वे आंदोलन जारी रखेंगे।
ये भी देखें –
छत्तीसगढ़: भूख, प्यास, अनशन और इंतजार, नियुक्ति के लिए डीएड शिक्षकों की लंबी लड़ाई
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’