खबर लहरिया ताजा खबरें बांदा: घर वालो का आरोप, 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ बलात्कार

बांदा: घर वालो का आरोप, 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुआ बलात्कार

6 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म

जिला बांदा  के 1 गांव में 6 साल की लड़की के साथ 21 साल का लड़के का दुष्कर्म (बलात्कार)  करने का मामला सामने आया है|  इस संबध में लड़की के घर वालो का आरोप है कि  गाँव का ही एक लड़का ने  एक मासूम 6 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया उस  मौके पर घर में कोई नहीं था|

लड़की रोती चिल्लाती  हुई भाग कर घर आई और घर  जा कर  अपनी माँ से पूरी दुष्कर्म की  बात बताई|   उस  लड़के ने  क्या क्या गलत काम उसके साथ  किया है |

आरोपी  लड़के ने  पीड़ित लड़की और उसके वालो को धमकी भी दी है  की हमारे साथ  राजीनामा कर लो और हमारी दुष्कर्म की शिकायत दर्ज न करो  नहीं तो तुम सभी लोगो को गोली से मार देंगे|

जब की लड़की के घर वालो का कहना है की हमारा यहाँ यह  पहली घटना है इससे  पहले कभी नहीं हुआ था | पहले से इन लोगो से थोड़ी लड़ाई झगड़ा हुआ करता था बाकी कोई दुश्मनी नहीं थी लेकिन बहुत बुरा किया हमारे  लड़की के साथ |

उसको तो सजा मिलनी चाहिए  ताकि आगे किसी के साथ ना हो| लड़की का भाई घर में नहीं था , लड़की के बुआ ने भी बताया की गाँव के छुट्टन  ने ये सब गलत काम किया है लड़की बहुत रो रही थी उसके साथ दुष्कर्म हुआ था |

आरोपी के राजीनामा वाली बात पर पीड़ित  लड़की के घर वाले राजी नहीं हुए  और न ही उसकी धमकी से डरे | पीड़िता के  घर के सभी लोग कोतवाली में जा कर उस लड़के के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाया| इस मामले  में कोतवाल साहब का कहना है कि यह मामला हमारे संज्ञान में है

इस मामले में कार्यवाही की गई है बलात्कार के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें धारा 376  पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है आरोपी के पकड़ने की तलाश जारी की जा रही है आरोपी को जल्द से जल्द  पकड़ कर जेल भेज दिया जायेगा छुट्टन  के खिलाफ मुकदमा दर्ज है