खबर लहरिया Blog Commonwealth Games 2030 : राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी करेगा भारत का अहमदाबाद शहर, 2010 के बाद भारत में दूसरा राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन

Commonwealth Games 2030 : राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी करेगा भारत का अहमदाबाद शहर, 2010 के बाद भारत में दूसरा राष्ट्रमंडल खेल का आयोजन

2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) की मेजबानी भारत करेगा। इसके लिए भारत के अहमदाबाद शहर को चुना गया है। इसकी मंजूरी राष्ट्रमंडल खेल (सीएस) ने बुधवार को स्कॉटलैंड में अपनी आम सभा में दी। इससे पहले 2010 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया था।

राष्ट्रमंडल खेल (सीएस) ने स्कॉटलैंड में अपनी आम सभा में अहमदाबाद में 2030 खेलों की मेज़बानी को मंज़ूरी दे दी। फोटो साभार सोशल मीडिया Aditya Raj Kaul X अकाउंट)

कॉमनवेल्थ गेम्स एक अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता है, जिसमें वे देश हिस्सा लेते हैं जो कॉमनवेल्थ समूह का हिस्सा हैं। इसमें एथलीट कई तरह के खेल खेलते हैं -जैसे दौड़, तैराकी, बॉक्सिंग, कुश्ती, बैडमिंटन, शूटिंग आदि। कॉमनवेल्थ गेम्स हर 4 साल बाद आयोजित किए जाते हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2030 आयोजन अहमदाबाद में

ग्लासगो में राष्ट्रमंडल खेल महासभा में मंजूरी के बाद, भारत को आधिकारिक तौर पर 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी सौंपी गई है जिसका मेज़बान शहर अहमदाबाद (अहमदाबाद) होगा।

राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में कहां होंगे?

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रमंडल खेलों 2030 के खेल के लिए अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव और नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम खेलों के मुख्य आयोजन स्थल होंगे। स्पोर्ट्स एन्क्लेव में स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जलीय, फुटबॉल और इनडोर खेल आयोजनों की मेजबानी की जा सकेगी।

राष्ट्रमंडल खेल 2030 में 15-17 खेल होंगे शामिल

कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने यह भी पुष्टि की है कि अहमदाबाद 2030 में 15-17 खेल शामिल होंगे । इनमें एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, तैराकी और पैरा तैराकी, टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस, बाउल्स और पैरा बाउल्स, भारोत्तोलन और पैरा पावर लिफ्टिंग, कलात्मक जिम्नास्टिक, नेटबॉल और मुक्केबाजी शामिल हैं। हालाँकि इसके अलावा भी कुछ खेलों को शामिल करने पर विचार चल रहा है।

राष्ट्रमंडल खेल 2030 में विचाराधीन खेलों के नाम

विचाराधीन खेलों में तीरंदाजी , बैडमिंटन , 3×3 बास्केटबॉल और 3×3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, टी-20 क्रिकेट, साइकिलिंग, डाइविंग,  हॉकी, जूडो, लयबद्ध जिमनास्टिक, रग्बी सेवन्स, शूटिंग, स्क्वैश , ट्रायथलॉन और पैरा ट्रायथलॉन तथा कुश्ती शामिल हैं ।

कार्यक्रम में ये भी सूचना दी कि अगले साल खेलों की पूरी सूची जारी की जाएगी।

राष्ट्रमंडल खेल / Commonwealth Games 2022

साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स इंग्लैंड के बर्मिंघम (Birmingham, England) में आयोजित किए गए थे। बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के पिछले संस्करण में पहली बार टी-20 क्रिकेट को शामिल किया गया था, लेकिन केवल महिलाओं का ही खेल खेला गया था। Commonwealth Games 2022 के लिए टीम इंडिया की टीम में शामिल थी -हरमनप्रीत कौर (कैप्टन) , स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, एस मेघना, तानिया सपना भाटिया (विकेटकीपर ), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव, हरलीन देओल, स्नेह राणा। इससे जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दिए गए आर्टिकल पर क्लिक करें।

Birmingham Commonwealth Games 2022 : बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की करी घोषणा

बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेल / Commonwealth Games में भारत का प्रदर्शन

बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के खिलाड़ियों ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मिलाकर कुल 61 मेडल्स जीते। इससे जुड़ी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के देख सकते हैं।

Commonwealth Games 2022 : निखत ज़रीन के बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल के साथ जुड़ा है संघर्ष, जानें और किन खेलों में भारत ने जीता मेडल

2022 के बाद 2026 में कॉमन वेल्थ गेम्स स्कॉटलैंड के ग्लासगो (Glasgow, Scotland, UK) में आयोजित किए जाएंगे। इसके 4 साल बाद यानी 2030 में भारत में यह खेले जायेंगे। 2030 में होने वाले कार्यक्रम के बाकी हिस्सों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी और अगले साल कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। भारत के लिए गर्व की बात है कि दूसरी बार भारत को यह मौका मिला है जब कॉमन वेल्थ गेम्स भारत में होगा।

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके कासब्सक्रिप्शन लें

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *