खबर लहरिया चित्रकूट चित्रकूट: नदी में डूबने से हुई एक व्यक्ति की मौत

चित्रकूट: नदी में डूबने से हुई एक व्यक्ति की मौत

जिला चित्रकूट ब्लॉक मनिकापुर गांव हनुमानगंज के रहने वाले 30 वर्षीय एमपी नाम का एक व्यक्ति नदी में डूबने से मौत होने का मामला आया सामने है।  मृतक के घर वालों ने बताया है की 1 अगस्त को मछली मारने गए 9 लोगों में से एमपी की मौत हो गयी और बाकि लोग बच गए । घटना तकरीबन 11 बजे की है।

लोगों के अनुसार, व्यक्ति को बचाने के लिए वह लोग नदी में कूदे तो थे पर जब उन्हें लगा की वो लोग भी नहीं बच पाएंगे तो वह लोग बाहर निकल आये। लोग रात में दोबारा व्यक्ति की तलाश में निकले पर उसकी लाश नहीं मिली। प्रधान को भी सूचित किया गया। इसके बाद रायपुरा थाने में भी पुलिस को जानकारी दी गयी। फिर पुलिस मौके पर पहुंची और 24 घंटो की तलाश के बाद व्यक्ति का शव मिला।

वहीं सीओ शिव प्रकाश का कहना है कि एमपी नाम का लड़का मछली मारने गया था पैर फिसल गया और डूब गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। थाना रायपुरा की पूरी टीम जांच में जुटी है प्रयास ज़ारी है।

ये भी देखिये :

इस सर्दी बुंदेलखंड की खास “मछली” खाइये | आ गई रे चटोरी

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)