खबर लहरिया खेती चित्रकूट: फलों की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक कर रहे ये किसान

चित्रकूट: फलों की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक कर रहे ये किसान

जिला चित्रकूट के ब्लॉक रामनगर के गाँव लौरी के किसान मुन्ना सिंह पिछले कई सालों से बादाम, मौसंबी अंगूर आदि की खेती कर रहे हैं। मुन्ना सिंह का कहना है कि उनका रूझान हमेशा से ही आर्गेनिक खेती की तरफ था, इसलिए उन्होंने फलों की खेती की शुरुआत करी।

वो बताते हैं कि उन्होंने शुरूआत बादाम की खेती से करी थी जिसके लिए पेड़ वो सिलिगुरी से लेकर आए थे। फिलहाल बादाम के पेड़ में फल तो आ गए हैं लेकिन पेड़ को पूरी तरह से तैयार होने में अभी एक साल और लगेगा।

ये भी देखें – चित्रकूट: महिलाएं कर रहीं मशरूम की खेती और बन रहीं आत्मनिर्भर

उनके बाग़ में मुख्या रूप से मौसंबी की खेती होती है जिसके लिए पेड़ वो इलाहबाद से मंगवाते हैं। वो फिलहाल तो इन फलों को बाहर नहीं बेचते लेकिन उनका कहना है कि फलों की खेती कर किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं। इसलिए वो अपने गाँव के किसानों को फलों की खेती करने के लिए बढ़ावा भी दे रहे हैं तो आइए मिलते हैं मुन्ना सिंह से और जानते हैं उनकी खेती के बारे में।

ये भी देखें – वाराणसी: सेब की खेती कर आप भी कम लागत में पा सकते हैं भारी मुनाफा

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)