खबर लहरिया खेती वाराणसी: सेब की खेती कर आप भी कम लागत में पा सकते हैं भारी मुनाफा

वाराणसी: सेब की खेती कर आप भी कम लागत में पा सकते हैं भारी मुनाफा

स्वस्थ रहने के लिए हमें कई प्रकार के विटामिन और पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है, जिसमें सबसे अहम भूमिका निभाता है सेब का फल। किसान कम लागत में सेब की खेती से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। और अब तो ठंडे प्रदेशों के साथ मैदानी प्रदेशों में भी सेब की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ये भी देखें :

कददू की खेती में है किसानों को फायदा

सेब के फल के का फाएदे हैं, जैसे: सेब में भरपूर मात्रा में डाइट्री फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को सही रखने में मददगार होते हैं। रोज़ाना सेब का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा भी कम हो जाता है। सेब का सेवन शुगर और दिल के मरीज़ों के लिए भी फाएदेमंद होता है। सेब वज़न को नियंत्रित करता है और दांतों को सफ़ेद करता है।

हाल ही में हमने मुलाक़ात करी वाराणसी ज़िले के गाँव बबियाँव के किसान शैलेन्द्र कुमार रघुवंशी से, जो पिछले 3 सालों से सेब की खेती कर रहे हैं। उन्होंने सेब की खेती की शुरुआत इसके पौधे थाईलैंड से मंगवा कर करी थी और अब इनको इस खेती से काफी मुनाफ़ा हो रहा है, तो चलिए जानते हैं शैलेन्द्र से ही सेब की खेती के बारे में।

ये भी देखें :

वाराणसी: केले की खेती में कम लागत में किसानों को हो रहा अच्छा मुनाफा

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)