खबर लहरिया औरतें काम पर चित्रकूट: महिलाएं कर रहीं मशरूम की खेती और बन रहीं आत्मनिर्भर

चित्रकूट: महिलाएं कर रहीं मशरूम की खेती और बन रहीं आत्मनिर्भर

चित्रकूट ज़िले के गाँव गिरधारा पुरवा के एक महिला समुह की महिलाओं को मशरूम की खेती करने का प्रशिक्षण दिया गया है। मशरूम की खेती एक अँधेरे कमरे में और ठंडी जगहों पर करी जाती है, इसको उगाकर किसान अपनी आय दोगुना नहीं बल्कि चार गुना बढ़ा सकते हैं और साल भर कमा सकते हैं।

ये भी देखें – महिलाएं आत्मनिर्भर बन कर भर रहीं अपने सपनों की उड़ान

मशरूम के फायदे:

  • मशरूम में विटामिन डी, कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जिससे हड्डियां मज़बूत होती हैं।
  • मशरूम में कैलोरी बहुत कम होती है, जो वज़न घटाने में कारगर है।
  • मशरूम के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।
  • मशरूम में विटामिन ए, बी और सी भी भरपूर मात्रा में होता है, जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।

मशरूम की खेती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आज ही अपने नज़दीकी कृषि केंद्र में संपर्क कीजिए।

ये भी देखें – चित्रकूट: घर पर ही फिनायल, हार्पिक और विम लिक्विड बनाकर आत्मनिर्भर बन रही महिलाएं

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)