खबर लहरिया Hindi Chitrakoot/आरोप: गर्भवती महिला को 3 इंजेक्शन लगने के बाद मौत, परिजनों ने नर्स पर लगाए गंभीर आरोप

Chitrakoot/आरोप: गर्भवती महिला को 3 इंजेक्शन लगने के बाद मौत, परिजनों ने नर्स पर लगाए गंभीर आरोप

चित्रकूट जिले के मऊ नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान 25 वर्षीय गर्भवती महिला सुनीता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाने के बाद महिला को तीन इंजेक्शन लगाए गए, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि काफी देर तक डॉक्टर को बुलाने के बावजूद किसी ने मरीज को नहीं देखा । बाद में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से वापस सरकारी अस्पताल भेज दिया गया और कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई।

ये भी देखें – 

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक साल में 53 महिलाओं की मौत: आखिर गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं मिल पा रहा इलाज?

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke